National Voters Day 2021: वोटर लिस्‍ट में नाम शामिल करवाने के लिए है मौका, आपको केवल इतना करना होगा काम

National Voters Day 2021. अगर आपको मतदाता सूची में नाम शामिल करवाना है तो आपके लिए मौका है। राष्‍ट्रीय मतदाता दिवस पर अपने मतदान केंद्र जाएं और बीएलओ से फार्म लेकर अच्‍छी तरह भरकर जमा कर दें। अस आपकी उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 02:06 PM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 02:06 PM (IST)
National Voters Day 2021: वोटर लिस्‍ट में नाम शामिल करवाने के लिए है मौका, आपको केवल इतना करना होगा काम
मानगो नगर निगम क्षेत्र में लोगों को जागरूक करते निगम के कर्मचारी। जागरण

जमशेदपुर, जासं। मतदाताओं को जागरुक करने के लिए मानगो नगर निगम की ओर से घर-घर में पंपलेट बांटे जा रहे हैं। सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर- बैनर आदि लगाए जा रहे हैं। मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय ने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2021 के लिए जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि मानगो नगर निगम के विभिन्न क्षेत्रों में  जागरूकता संबंधित पोस्टर एवं पंपलेट देकर लोगों को जागरूक किया गया।  जिनकी उम्र 18 साल से ज्यादा हो चुकी है वे 25 जनवरी  को मतदान केंद्रों में जाकर बीएलओ से फॉर्म 6 हासिल करें और भरकर  मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए आवेदन दे सकते हैं। मानगो नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान से लोगों में उत्सुक्ता  देखी जा रही है।

24 जनवरी तक चलेगा जागरूकता अभियान

मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय ने बताया कि मतदाता जागरुकता अभियान को सिटी मैनेजर निर्मल कुमार के देखरेख में चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मतदाता जागरुकता अभियान लगातार 24 जनवरी तक मानगो नगर निगम के सभी क्षेत्रों में चलाया जाएगा। दीपक सहाय ने बताया कि इस कार्यक्रम में कई बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर के द्वारा मतदान केंद्रों में एवं आसपास के क्षेत्रों में जागरूकता संबंधी पोस्टर लगवाए गए एवं लोगों को पंपलेट देते हुए जागरूक किए गए। इस अवसर पर विनोद कुमार एवं बीएलओ सुपरवाइजर उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी