अंतर स्कूल तैराकी का कार्मेल बना किंग

कार्मेल जूनियर कॉलेज (98 अंक) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतर स्कूल तैराकी प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Jul 2018 08:58 PM (IST) Updated:Sun, 29 Jul 2018 08:58 PM (IST)
अंतर स्कूल तैराकी का कार्मेल बना किंग
अंतर स्कूल तैराकी का कार्मेल बना किंग

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : कार्मेल जूनियर कॉलेज (98 अंक) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शेन इंटरनेशनल स्कूल के तत्वावधान में संपन्न हुई अंतर स्कूल तैराकी प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया, वहीं लोयोला स्कूल (69 अंक) को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।

विभिन्न स्पद्र्धाओं में प्रथम तीन स्थान पाने वाले खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं कक्षा 3 से 6 तक -100 मीटर : अस्तेवा शाह, हिमांशु चक्रवर्ती, मनन अडेसरा। बालिका वर्ग : प्रियल कौंटिया, ऐशिकी कर रॉय, अनुष्का डे। कक्षा सात से नौ तक : राणा प्रताप, दीपेंदु सुहांता, दीपांशु सिंह। बालिका वर्ग : दिव्या माडिया, काव्या कौंटिया, अदिति सिंह। कक्षा तीन से छह तक : 50 मीटर बैक स्ट्रोक : अस्तेत्व शाह, अपूर्वा अयान, राजीव सावा। बालिका वर्ग : अरियाना पारिख, वंशिका खेतान, युतिका सेत्यी। कक्षा सात से 12वीं तक : आर्यन राज सिंह, कार्तिक गोयल, हर्ष ओझा। बालिका वर्ग : अंजलि सिंह, इप्सिता मुखर्जी, ऊर्जा पारिख। 50 मीटर बटर फ्लाई : पीयूष कुमार सिंह, दीपेंदु शांता, विख्यात कादियान। बालिका वर्ग : अंजलि सिंह, दीया माडिया, श्रेया भारद्वाज। कक्षा तीन से छह तक : हिमांशु चक्रवर्ती, इशान मुखर्जी, अनहद वीर। बालिका वर्ग : प्रियल कौंटिया, आशिकी कर राय, अनुष्का राय। 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक : राणा प्रताप, विदांग पटेल, राहुल दास। बालिका वर्ग : इप्सिता मुखर्जी, अदिति सिंह, लव्य गौतम। कक्षा तीन से छह तक : इशान मुखर्जी, आर्या बी नाथ, मो. जुल्फिकार। बालिका वर्ग : प्रियल कौंटिया, अनुष्का डे, आशिकी कर राय। 50 मीटर फ्री स्टाइल : आर्यन राज सिंह, पीयुष सिंह, दीपांशु सिंह। बालिका वर्ग : लव्य गौतम, श्रेया भारद्वाज, रितिशा दास। चार गुणा 50 मीटर रिले : लोयोला स्कूल, कार्मेल जूनियर कॉलेज, लिटिल फ्लावर स्कूल।

पुरस्कार वितरण समारोह में सेन स्कूल के चेयरमैन अविनाश सिंह, ज्योति सिंह, संजय सिंह, उप प्राचार्य पुष्पा भल्ला सहित अन्य मौजूद थे। प्रतियोगिता में 94 स्कूली तैराकों ने हिस्सा लिया।

chat bot
आपका साथी