छह महीने पहले हुई थी शादी, पत्नी के साथ विवाद के बाद भाजयुमो नेता ने खुद को मारा चाकू Jamshedpur News

घायल रंजीत पांडेय को टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचाया गया। यहां आइसीयू में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टर उनकी स्थिति गंभीर बता रहे हैं। आंत में चाकू का जख्म है।

By Vikas SrivastavaEdited By: Publish:Thu, 17 Oct 2019 09:42 PM (IST) Updated:Thu, 17 Oct 2019 09:42 PM (IST)
छह महीने पहले हुई थी शादी, पत्नी के साथ विवाद के बाद भाजयुमो नेता ने खुद को मारा चाकू Jamshedpur News
छह महीने पहले हुई थी शादी, पत्नी के साथ विवाद के बाद भाजयुमो नेता ने खुद को मारा चाकू Jamshedpur News

जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। पत्नी के साथ विवाद के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मंत्री रंजीत पांडेय ने टेल्को थाना क्षेत्र के टेल्को कॉलोनी स्थित अपने घर में ही खुद को चाकू मार कर आत्महत्या की कोशिश की। इस घटना में उनकी आंत में चाकू से गहरा जख्म हो गया है। बुधवार की देर रात उन्हें टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां आइसीयू में उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। रात तक उन्‍हें होश नहीं आया था। 

बताते हैं कि बुधवार की देर रात रंजीत का किसी बात को लेकर उनकी पत्नी से विवाद हो गया। पत्नी से उनकी झड़प होने लगी। शोरगुल सुन कर उनके घर के अन्य लोग भी जाग गए। इसी बीच रंजीत ने खुद अपने पेट में चाकू घोंप लिया। उन्हें रात को ही टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचाया गया। यहां आइसीयू में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टर उनकी स्थिति गंभीर बता रहे हैं। रंजीत के आंत तक चाकू का जख्म है। 

थाना प्रभारी को खुद फोन कर दी थी जानकारी 

झगड़ा-हंगामे के दौरान ही रंजीत पांडेय ने टेल्को थाना प्रभारी को फोन कर बताया कि वो आत्महत्या करने जा रहे हैं। ये फोन सुनने के बाद टेल्को थाना प्रभारी ने उन्हें ऐसा करने से मना किया। लेकिन, थाना प्रभारी की बात सुनने से पहले ही रंजीत ने फोन काट दिया।

एक हाथ में चाकू दूसरे में फोन लिए निकले रंजीत 

 रंजीत के घर की तलाश करते हुए जब पुलिस उनके घर पहुंची तो देखा कि रंजीत एक हाथ में चाकू और दूसरे हाथ में फोन लेकर घर से बाहर निकले। वो खून से तरबतर थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

छह महीने पहले ही हुआ था विवाह

रंजीत पांडेय का विवाह छह महीने पहले ही हुआ है। लोगों का कहना है कि अभी तक उनके और पत्नी के बीच में सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। लेकिन, इधर बीच पत्नी से उनकी अनबन हो गई थी। इसी मामले में बुधवार की रात उनकी पत्नी से बहस हो गई और नौबत आत्महत्या तक आ गई। 

सांप भी पकड़ते हैं रंजीत 

रंजीत पांडेय को सांप पकडऩे का भी शौक है। किसी के घर सांप निकलने और इसकी जानकारी होने पर वो इसे पकडऩे जाते थे। उन्होंने शहर में कई घरों से सांप पकड़े थे। 

स्टीप व्हील्स में थे कार्यरत 

रंजीत पांडेय स्टीप स्टिल व्हील्स में काम करते थे। इधर कुछ दिन पहले उन्होंने नौकरी छोड़ दी थी और खुद का कारोबार करने की सोच रहे थे। 

chat bot
आपका साथी