चलने लगे बयानों के तीर, झामुमो प्रत्याशी के लिए भाजपा अध्यक्ष ने कही ये बात

भाजपा महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार ने झामुमो प्रत्याशी चंपई सोरेन के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें अपने भीतर झांकना चाहिए।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Wed, 24 Apr 2019 11:54 AM (IST) Updated:Wed, 24 Apr 2019 11:54 AM (IST)
चलने लगे बयानों के तीर, झामुमो प्रत्याशी के लिए भाजपा अध्यक्ष ने कही ये बात
चलने लगे बयानों के तीर, झामुमो प्रत्याशी के लिए भाजपा अध्यक्ष ने कही ये बात
जमशेदपुर, जागरण संवाददाता।  भाजपा महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार ने झामुमो प्रत्याशी चंपई सोरेन के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें अपने भीतर झांकना चाहिए। उन्होंने शपथ पत्र में तीन बेटों का उल्लेख क्यों नहीं किया है। दिनेश ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी से चंपई सोरेन का नामांकन पत्र रद करने की मांग की है।

मालूम हो कि चंपई ने अपने नामांकन के समय जनसभा में भाजपा को जाली पार्टी कहा था। दिनेश ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार पर भय फैलाने का आरोप लगाया। बीते दिनों डॉ. अजय ने कहा था कि सरकार गरीबों को उजाड़ रही है। उधर, भाजपा जिला महामंत्री अनिल मोदी ने कहा कि जब चंपई सोरेन अपने पुत्रों के नहीं हुए तो जनता के लिए क्या करेंगे।

chat bot
आपका साथी