भगवान बिरसा के सपनों को साकार करने का संकल्प

जेएनएन, आदित्यपुर/चांडिल/नीमडीह/ पोटका/पटमदा/गम्हरिया : भगवान बिरसा मुंडा की जयंती सह झा

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 08:56 PM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 08:56 PM (IST)
भगवान बिरसा के सपनों को साकार करने का संकल्प
भगवान बिरसा के सपनों को साकार करने का संकल्प

जेएनएन, आदित्यपुर/चांडिल/नीमडीह/ पोटका/पटमदा/गम्हरिया : भगवान बिरसा मुंडा की जयंती सह झारखंड राज्य का स्थापना दिवस गुरुवार को पूरे कोल्हान प्रमंडल में मनाया गया। विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक व शैक्षणिक संस्थानों ने धरती आबा बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर कई जगह कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।

इसी के तहत आदित्यपुर में आदिम भूमिज समाज ने एनआइटी गेट स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वदल के लोगों ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके सपनों को साकर करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस सह भूमिज समाज के नेता लाल बाबू सरदार के ने की। इस अवसर पर झामुमो जिला उपाध्यक्ष भुंडा बेसरा, बिरेंद्र प्रधान, दिवाकर झा, बिनोद प्रधान, श्रीराम ठाकुर, सुनील कुमार सिंह, पुरेंद्र नारायण सिंह, झामुमो नेता गुरुचरण मुखी, कांग्रेस नेता सुरेशधारी, राणा सिंह,पार्षद पांडी मुखी, धीरेन महतो, पूर्व पार्षद सुधीर चौधरी, भाजपा नेता सतीश शर्मा, ब्रहमानंद झा उर्फ नुनू झा, श्याम बाबू दास, मनीष पांडे, अनुराग श्रीवास्तव,अभिलाष मिश्रा, सविता साव, मिसर बंसरियार, संगीता प्रधान आदि उपस्थित थे।

भाजपा ने धरती आबा को किया नमन : वही भाजपा आरआइटी मंडल के विभिन्न प्रकोष्ठों द्वारा बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मनोज तिवारी, बबुआ सिंह, जितेंद्र शुक्ला, सुनीता श्रीवास्तव, शकुंतला कालुंडिया, दिनेश साह, शनि कुमार, कृष्णा प्रधान आदि उपस्थित थे।

नीमडीह के जामडीह में बिरासा की प्रतिमा का अनवारण : नीमडीह प्रखंड के जामडीह गाव में टाटा-पुरुलिया मार्ग पर स्थित जामडीह माघ्य विद्यालय के समीप टेगाडीह मोड़ पर भगवान विरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण किया गया। यहां विभिन्न संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर झारखड श्रमिक संघ के महासचिव शैलेन्द मैथी, जिप के सदस्य अनीता परित, नीमडीह के प्रमुख असित पातर आदि उपस्थित थे।

टेगाडीह में याद किए गए धरती आबा : नीमडीह के टेगाडीह गाव में बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर भी माल्र्यापण किया गया। इस अवसर पर बिरसा समिति के सदस्य रवि सिंह अैार दुर्गा माडल आदि लेाग उपस्थित थे।

बोड़ाम मे पदयात्रा मे शामिल विधायक सहिस : धरती आबा भगवान विरसा मुंडा की जयंती व राज्य स्थापना दिवस पटमदा व बोडाम प्रखंड में धूमधाम से मनाया गया। बोड़ाम में पदयात्रा की गई। जिसमें जुगसलाई विधायक रामचंद्र सहिस भी शामिल हुए। मौके पर सभा का आयोजन किया गया। जिसमें विधायक ने सभी से शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए सभी से संकल्प लेने को कहा।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह, जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष श्यामकृष्ण महतो, रमानाथ महतो, अनिल प्रमाणिक, प्रकाश गोप, निर्मल सिंह, रामकृष्ण महतो, फणि महतो, अजित महतो, मेनका किस्कू, देवजानी दास, विधायक प्रतिनिधि श्रीमंत मिश्रा आदि उपस्थित थे।

पोटका प्रखंड में कार्यक्रमों का आयोजन : गुरुवार को पोटका प्रखंड में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं झारखंड का स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। लोगों ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। हाता बिरसा चौक में बिरसा सेवा समिति द्वारा आयोजित समारोह में विधायक मेनका सरदार, काग्रेस प्रदेश सचिव दुखनी माई सरदार, बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष मनोज राम, भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष भंज आदि ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया इसके उपरात ग्रामीणों के बीच खीर का वितरण किया। इस अवसर पर सुदीप डे, रतन सोनकर, आनंद दास, सनत सी, मीरा राय, यदुपति गोप, कृष्णा गोप, भवतोष दास, राहुल राय, बापटु विश्वास, कैलाश पात्र आदि उपस्थित थे।

काग्रेस ने हाता में मनाई जयंती : पोटका प्रखंड के काग्रेसी कार्यकर्ताओं ने हाता बिरसा चौक में काग्रेस प्रदेश सचिव दुखनी माई सरदार के नेतृत्व में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई। काग्रेसियों ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर मनोज सरदार, आनंद दास, जयराम हासदा,भरत सिन्हा, देवनाथ सिंह सरदार, अशोक मंडल, विमल दास, शकर चटर्जी, प्रकाश सरदार, सनातन मुंडा, ग्राम प्रधान अजीत सरदार आदि उपस्थित थे। आदिवासी रिक्रेएशन सोसायटी ने किया नमन : नरवा पहाड़ व उसके आस-पास के क्षेत्रों में जगह-जगह भगवान बिरसा मुंडा को लोगों ने नमन किया। मुख्य समारोह आदिवासी रिक्रएशन वेलफेयर सोसायटी मुर्गाघूट नरवा पहाड़ में हुआ। जहां मुख्य अतिथि सह नरवा यूरेनियम प्रोजेक्ट के खान प्रबंधक मनोरंजन महाली ने धरती आबा भगवान विरसा मूण्डा की प्रतिमा पर माल्र्यापण कर उन्हे नमन किया। इस मौके पर पीथा मूर्मू , चरण किस्कू, सूरेन्द्र नाथ टूडू, दशमत मूर्मू लबों मूर्म, उदित कुमार हेम्ब्रम, बुद्वेश्वर बास्के, विधा दास, गाजिया हांसदा, माखन सिंह, फूलई हाँसदा ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्र्यापण किया। इसके अलावा उत्त्क्रमित मघ्य विद्यालय बाधमारा के स्कूली बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली जिसका नेतृत्व विद्यालय के प्राचार्य व मुखिया भागीरथी हांसदा ने किया। बडा सिगदी , स्थित प्रर्यावरण चेतना केन्द्र में भी जयंती मनायी गई।

गम्हरिया में विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं ने किया नमन : भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर विभिन्न दलों व सामाजिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। झामुमो प्रखंड कमेटी की ओर से भगवान विरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया इस मौके पर जिलाध्यक्ष रंजीत प्रधान, पितोवास प्रधान, प्रखंड अध्यक्ष अमृत महतो, उदय मार्डी, भंवरा माझी, अनिल सोरेन, शकर मुखी, कोंडा माझी, विनोद प्रधान, कार्तिक प्रजापति, सुभाष करुवा उपस्थित थे।

काग्रेस पार्टी की ओर से फूलकात झा के नेतृत्व में बड़ा गम्हरिया स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धाजलि दी गई। मौके पर रमेश पंडीत, अजीत शर्मा, लखी कुमारी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे। आजसू पार्टी की ओर से बिरसा मुंडा की जयंती और झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर बड़ा गम्हरिया के बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धाजली दी गई। इस मौके पर बच्चों के बीच मिठाई वितरण भी किया गया। इस मौके पर सचिन महतो, महावीर नायक, विजय महतो, प्रभाकर महतो, अभय दास, कृष्णा दास, रतिलाल महतो, प्रकाश नायक, मनोहर मंडल, राजू दास, कुमार आशु, रोहित डे समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

गम्हरिया इंग्लिश स्कूल में कई कार्यक्रमों का आयोजन : राज्य के 18वें स्थापना दिवस के अवसर पर गम्हरिया इंग्लिश स्कूल में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के निदेशक सुब्रतो रॉय ने झारखंड से भैगोलिक वातावरण तथा इसके लिए हुए संघर्ष की जानकारी बच्चों को दी। कार्यक्त्रम को विद्यालय की प्राचार्या पूर्णिमा सिन्हा ने भी संबोधित किया। इस मौके पर बच्चों व शिक्षक-शिक्षिकाओं ने राज्य को स्वच्छ व समृद्धशाली बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के सास्कृतिक कार्यक्त्रमों की प्रसतुति भी की गई। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत झारखंड की प्राकृतिक झाकी कार्यक्त्रम का प्रमुख केन्द्र रहा। इस मौके पर रीमा बनर्जी, बेबी रानी महतो, निशा शाल्वी, रुपम सिंह, शीला महतो, शिप्रा पाल, सरिता मोहंती, सरिता मिश्रा, सुतापा गिरी, भवानी महतो, पूजा शर्मा, पल्लवी, गुड़िया, सुष्मिता दास, सुशीला महतो, कविता, किरण, श्वेता कुमारी, मुकेश कुमार आदि उपस्थित थे।

ईचागढ़ प्रखंड में मनाई गई जयंती : गौरागकोचा पंचायत सचिवालय मे गुरुवार को विरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर झारखंड स्थापना दिवस मनाया गया । जिला परिषद सदस्य पिंकी देवी ने भगवान विरसा मुंडा के आदोलन का संक्षिप्त इतिहास का जानकारी दी। मौके पर बीडीओ सत्येंद्र महतो, मुखिया निताई उराव, राजेन सिंह मुंडा, रंजीत टुडु, डॉ. भूषण मुर्मू, गुरुपद सोरेन, सुधीर महतो, बाबलू मुर्मू शरत महतो, सुनील मार्डी आदि ने विचार व्यक्त किए।

chat bot
आपका साथी