मुंडा के घर भोग ग्रहण करने जुटे दिग्गज

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के घोड़ाबांधा (टेल्को) स्थित आवास पर गुरुवार को काली पूजा का भोग वितरण हुआ, जिसमें पूरे सूबे से हजारों लोग जुटे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 08 Nov 2018 08:52 PM (IST) Updated:Thu, 08 Nov 2018 08:52 PM (IST)
मुंडा के घर भोग ग्रहण करने जुटे दिग्गज
मुंडा के घर भोग ग्रहण करने जुटे दिग्गज

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के घोड़ाबांधा (टेल्को) स्थित आवास पर गुरुवार को काली पूजा का भोग वितरण हुआ, जिसमें पूरे सूबे से हजारों लोग जुटे। भोग ग्रहण करने वालों में मंत्री, सांसद व विधायक के अलावा विभिन्न दलों के नेता-कार्यकर्ता समेत कई जानी-मानी हस्तियां शामिल थीं। अतिथियों का स्वागत अमरप्रीत सिंह काले ने किया, तो अर्जुन मुंडा पंडाल के अंदर अतिथियों का अभिवादन कर रहे थे। घोड़ाबांधा पहुंचने वालों में दिनेश उराव (विधानसभा अध्यक्ष झारखंड), राज्य के श्रम मंत्री राज पलिवार, खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय, पीएन पाडेय (सासद, धनबाद), सांसद विद्युत वरण महतो, बीडी राम (सांसद, पलामू), लक्ष्मण गिलुवा (सासद, चाईबासा), रवींद्र पांडेय (सांसद, गिरीडीह), विधायक साधुचरण महतो (ईचागढ़), लक्ष्मण टुडू (घाटशिला), प्रकाश राम (मनिका), मेनका सरदार (पोटका), गंगोत्री कुजूर (मांडर), कल्याणी शरण (अध्यक्ष, झारखंड राज्य महिला आयोग), राधाकृष्ण किशोर, गुरदेव सिंह राजा (सदस्य, अल्पसंख्यक आयोग), कुलवंत सिंह बंटी (सदस्य, राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड), प्रदीप कुमार बलमुचू, बड़कुंवर गागराई, यदुनाथ पाडेय, सुखराम उराव, टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन, टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट सुनील भास्करन, जुस्को एमडी तरुण डागा, टाटा मोटर्स के प्लांट हेड एबी लाल, आरएसबी ग्रुप के एमडी एसके बेहरा, डॉ. केपी दुबे, टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष आर. रवि प्रसाद, राकेश्वर पाडेय, सिंहभूम चैंबर से सुरेश सोंथालिया, एसिया के अध्यक्ष इंदर अग्रवाल, लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष रुपेश कतरियार, दिनेश कुमार (भाजपा जिलाध्यक्ष), रामबाबू तिवारी, चंद्रशेखर मिश्रा, शैलेंद्र सिंह, दिनेशानंद गोस्वामी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिजय खा, पूर्व जिलाध्यक्ष रवींद्र उर्फ नट्टू झा, रामाश्रय प्रसाद, अजय सिंह, झामुमो जिलाध्यक्ष रामदास सोरेन, झाविमो नेता अभय सिंह, बबुआ सिंह आदि समेत विभिन्न दलों के कार्यकर्ता शामिल थे।

chat bot
आपका साथी