झारखंड के खेल मंत्री की घोषणा : भारत स्काउट एंड गाइड को मिलेगा एक करोड़ Jamshedpur News

बिष्टुपुर स्थित मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल सभागार में भारत स्काउट एंड गाइड का राज्य पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

By Vikas SrivastavaEdited By: Publish:Thu, 24 Oct 2019 10:03 PM (IST) Updated:Fri, 25 Oct 2019 08:06 AM (IST)
झारखंड के खेल मंत्री की घोषणा : भारत स्काउट एंड गाइड को मिलेगा एक करोड़  Jamshedpur News
झारखंड के खेल मंत्री की घोषणा : भारत स्काउट एंड गाइड को मिलेगा एक करोड़ Jamshedpur News

जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। बिष्टुपुर स्थित मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल सभागार में भारत स्काउट एंड गाइड का राज्य पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इसमें मुख्य अतिथि के राज्य के खेल मंत्री सह भारत स्काउट एंड गाइड के झारखंड अध्यक्ष अमर बाउरी ने राज्य के स्काउट एंड गाइड की तारीफ करते हुए यह अनुशासन सिखाता है। स्कूलों के ये बच्चे इसके माध्यम से राष्ट्र की सेवा करते हैं। उन्होंने कहा कि भारत स्काउट एंड गाइड की राज्य शाखा को पहले अनुदान मिलता था। लेकिन कई वर्षो से यह बंद है। इसे फिर से चालू किया जाएगा।

पहले मिलते थे 50 लाख, कई वर्षोंं से नहीं मिली राशि 

अब भारत स्‍काउट एंड गाइड को पूर्व के वर्षों में हर साल पचास लाख रुपये की राशि मिलती थी। हालांकि पिछले कई वर्ष से यह राशि भी नहीं मिल रही थी। कार्यक्रम में संबोधन के दौरान मंत्री अमर कुमार बाउरी ने कहा कि अब में 50 लाख नहीं एक लाख रुपया का अनुदान राज्य को दिया जाएगा। इसके माध्यम से यह राशि जिला स्तर तक जाएगी। उन्होंने इस दौरान आरडी टाटा हाईस्कूल में स्कूली लाइफ  के अपने स्काउट की भूमिका को भी याद किया।

खुद मंत्री भी रहे स्‍काउट में शामिल 

खेल मंत्री अमर कुमार बाउरी ने कहा कि वे खुद भी स्‍काउट में थे। इसलिए भी आज इस कार्यक्रम का महत्‍व उनके लिए विशेष है। उन्होंने कहा कि वे भी स्काउट एंड गाइड थे। इस कारण इसकी कार्यप्रणाली की पूरी जानकारी उन्हें है। इस कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से आए 325 स्काउट एंड गाइड के बीच प्रमाण पत्र वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला परिषद अध्यक्ष बुलु रानी सिंह, राज्य खादी बोर्ड के सदस्य कुलवंत सिंह बंटी के अलावा राज्य संयुक्त सचिव नरेश कुमार बिपिन कुमार, ब्रहम्जीत कौर, संगीता मिश्रा सहित कई सदस्य उपस्थित थे। 

chat bot
आपका साथी