जमशेदपुर में धूमधाम से मनाया गया भारत स्काउट एंड गाइड का 70 वां स्थापना दिवस

पूरे देश में भारत स्काउट एंड गाइड संस्था का 70वां स्थापना दिवस उत्साह पूर्ण तरीके से मनाया गया। इसी क्रम में शहर में भी कई कार्यक्रमों के आयोजन के साथ जिला मुख्यालयों में संस्था का स्थापना दिवस मनाया गया। इसमें स्काउट गाइड के सभी लोगों...

By Vikram GiriEdited By: Publish:Sun, 08 Nov 2020 11:33 AM (IST) Updated:Sun, 08 Nov 2020 11:33 AM (IST)
जमशेदपुर में धूमधाम से मनाया गया भारत स्काउट एंड गाइड का 70 वां स्थापना दिवस
भारत स्काउट एंड गाइड का 70 वां स्थापना दिवस। जागरण

जमशेदपुर (जागरण संवाददाता) । पूरे देश में भारत स्काउट एंड गाइड संस्था का 70वां स्थापना दिवस उत्साह पूर्ण तरीके से मनाया गया। इसी क्रम में शहर में भी कई कार्यक्रमों के आयोजन के साथ जिला मुख्यालयों में संस्था का स्थापना दिवस मनाया गया। इसमें स्काउट गाइड के सभी लोगों ने बढ़- चढ़कर भाग लिया। कोरोना महामारी के को लेकर सरकार द्वारा निर्देशित गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए उत्साह पूर्वक कार्यक्रम का आयोजन जमशेदपुर साकची स्थित पूर्वी सिंहभूम जिला मुख्यालय में हुआ। जिला संगठन आयुक्त नरेश कुमार के नेतृत्व में झंडा दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान काफी संख्या में स्काउट मास्टर एवं गाइड उपस्थित हुए। सभी ने एक दूसरे को झंडा दिवस की शुभकामनाएं देते हुए भारत स्काउट एंड गाइड झंडा प्रदान किया। मौके पर उपस्थित जिला संगठन आयुक्त नरेश कुमार ने राज्य भर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न जिलों में कहीं रक्तदान शिविर तो कहीं सफाई के कार्यक्रम तो कहीं सैनिटाइजर माॅस्क वितरण का कार्यक्रम व पौधरोपण किया गया। मौके पर उन्होंने समस्त स्काउट एवं गाइड्स को झंडा दिवस के उपलक्ष्य में अपनी शुभकामनाएं दी।

मौके पर झारखंड राज्य भारत स्काउट एंड गाइड के उप सभापति कुलवंत सिंह बंटी, मनोज सिंह, राज्य मुख्यालय आयुक्त सतीश बर्णवाल, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त सुतरी ब्रह्मजीत कर स्काउट प्रतिनिधि एसके शर्मा, ललन यादव, सानू कुमार, कृष्ण कुमार शर्मा, दया शंकर मिश्रा, रमेश प्रसाद, संजय प्रसाद, धीरज रंजन, सुजीत कुमार आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन जिला संगठन आयुक्त नरेश कुमार व धन्यवाद ज्ञापन रीती झा ने किया।

chat bot
आपका साथी