Bharat Band : कोल्‍हान में भारत बंद का खास असर नहीं, चाईबासा में बंद रखी दुकानें

Bharat Band. पश्चिमी सिंहभूम के मझगांव के मुख्य चौक पर बंद के समर्थन में लोग काफी संख्‍या में सड़क पर उतरे। बंद समर्थक मुख्‍य सड़क पर तिरंगा लेकर बैठे। इससे यातायात प्रभावित हुआ।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Wed, 29 Jan 2020 10:19 AM (IST) Updated:Wed, 29 Jan 2020 12:14 PM (IST)
Bharat Band : कोल्‍हान में भारत बंद का खास असर नहीं, चाईबासा में बंद रखी दुकानें
Bharat Band : कोल्‍हान में भारत बंद का खास असर नहीं, चाईबासा में बंद रखी दुकानें

 जमशेदपुर, जेएनएन। Bharat Band सीएए, एनआरसी और एनआरपी के विरोध में बहुजन क्रांति मोर्चा के भारत बंद का कोल्‍हान के पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला जिले में कोई खास असर नहीं है। हालांकि, पश्चिमी सिंहभूम के मझगांव के मुख्य चौक पर बंद के समर्थन में लोग काफी संख्‍या में सड़क पर उतरे।

बंद समर्थक मुख्‍य सड़क पर तिरंगा लेकर बैठे। सड़क पर टायर जलाया गया। इससे यातायात प्रभावित हुआ। पश्चिमी सिंहभूम के जिला मुख्‍यालय के र अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्र बड़ी बाजार, यशोदा चौक और मंगला हाट की दुकानें बंद रखी गई। पश्चिमी सिंहभूम के  जगन्नाथपुर, जैंतगढ़ और  चंपुआ में भी भारत बंद का आंशिक असर है।बंद के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम हैं और चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती है। 

मझगांव में सड़क पर जमे बंद समर्थक। 

 चाईबासा में बंद दुकानें।

 मझगांव में बंद को देखते हुए मुस्‍तैद पुलिसकर्मी।

पूर्वी सिंहभूम के मुसाबनी में बंद समर्थकों ने दी गिरफ्तारी

 मुसाबनी थाने में गिरफ्तार बंद समर्थक। 

पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला अनुमंडल इलाके के मुसाबनी में बहुजन क्रांति मोर्चा एवं भीम आर्मी के पांच नेता बंद कराने सड़क पर उतरे। इन्‍होंने  को गिरफ्तारी दी।  इनमें बहुजन क्रांति  मोर्चा के कोल्हान सह संयोजक सुराई बास्के, मोहम्‍मद गुलाम, बिदु सोरेन, भीम आर्मी के रोहन मार्डी व संजय  बेहरा शामिल हैं।

जमशेदपुर के मानगो इलाके में रैली

मानगो में रैली में शामिल बंद समर्थक।

भारत बंद समर्थकों ने पूर्वी सिंहभूम के अल्‍पसंख्‍यक बहुल मानगो इलाके में रैली निकाली। हाथ में तिरंगा लेकर बंद समर्थक मानगो की गलियों से गुजरे। 

chat bot
आपका साथी