बहरागोड़ा के विधायक कुणाल चुने गए स्टेट ऑफ ऑरकॉनसॉस के गुडविल एम्बेस्डर

बहरागोड़ा क्षेत्र के विधायक कुणाल षाड़ंगी ने झारखंड का मान बढ़ाया है। यह गौरव की बात है कि उन्हें अमेरिका के स्टेट ऑफ ऑरकॉनसॉस का गुडविल एम्बेस्डर चुना गया है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Fri, 02 Nov 2018 06:39 PM (IST) Updated:Fri, 02 Nov 2018 06:39 PM (IST)
बहरागोड़ा के विधायक कुणाल चुने गए स्टेट ऑफ ऑरकॉनसॉस के गुडविल एम्बेस्डर
बहरागोड़ा के विधायक कुणाल चुने गए स्टेट ऑफ ऑरकॉनसॉस के गुडविल एम्बेस्डर

जमशेदपुर(जेएनएन)। झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा क्षेत्र के विधायक कुणाल षाड़ंगी ने झारखंड का मान बढ़ाया है। यह गौरव की बात है कि उन्हें अमेरिका के स्टेट ऑफ ऑरकॉनसॉस का गुडविल एम्बेस्डर चुना गया है। 

कुणाल झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक हैं। वे अभी अमेरिका के दौरे पर है़। स्टेट ऑफ ऑरकॉनसॉस अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिटंन का गृह राज्य है। कुणाल को एक समारोह में गुडविल एम्बेस्डर का सर्टिफिकेट और अवार्ड प्रदान किया गया। कुणाल ने इसे गौरवपूर्ण पल बताते हुए इसका श्रेय अपनी पार्टी और बहरागोड़ा विधानसभा इलाके की जनता को दिया है।

कुणाल पिछले 20 अक्‍तूबर को अमेरिका के लिए रवाना हुए थे। वे वहां अमेरिका सरकार के सबसे बड़े प्रतिष्ठित कार्यक्रमों में एक इंटरनेशनल विजटरर्स लीडरशिप प्रोग्राम में भारत का प्रतिनि‍धित्व कर रहे हैं। टीम में भारत के आठ युवा राजनीतिज्ञ हैं। इनमें कुणाल झारखंड से हैं। इस कार्यक्रम में भाग लेनेवाले कुणाल झारखंड के पहले राजनीतिज्ञ भी हैं। अमेरिका हर वर्ष इस कार्यक्रम का आयोजन करता है।

राजनीति और युवाओं से जुड़े विषयों पर आयोजित होनेवाले इस कार्यक्रम में पूरी दुनिया से युवा राजनीतिज्ञों की भागीदारी होती है। इस दोरान अमे‍रिका की राजनीतिक व विधायी प्रक्रिया, भारत अमेरिका के रिश्‍तों की जानकारी, अमेरिका की राजनीतिक आर्थिक, सांस्कृतिक, सामाजिक व्यवस्था में भारतीयों के प्रभाव का अध्ययन करने और वैश्विक चुनौतियों के लिए राजनैतिक नेतृत्व तैयार करने की रणनीति बनाने का मौका मिलता है। दो सप्ताह के कार्यक्रम की शुरुआत 22 अक्तूबर से अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन से हुई। इसके बाद शिकागो, डेनवर आदि राज्यों का दौरा हो रहा है।

chat bot
आपका साथी