जमशेदपुर में डॉक्टर्स हॉस्टल पर बदमाशों का हमला, जूनियर डॉक्टरों को पीटा Jamshedpur news

जमशेदपुर के साकची स्थित डॉक्टर्स हॉस्टल पर हमला बोलकर बदमाशों ने जूनियर डॉक्टरों की पिटाई की। गंभीर रूप से घायल डॉक्टर को अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Tue, 08 Oct 2019 11:25 AM (IST) Updated:Tue, 08 Oct 2019 11:25 AM (IST)
जमशेदपुर में डॉक्टर्स हॉस्टल पर बदमाशों का हमला, जूनियर डॉक्टरों को पीटा Jamshedpur news
जमशेदपुर में डॉक्टर्स हॉस्टल पर बदमाशों का हमला, जूनियर डॉक्टरों को पीटा Jamshedpur news

जमशेदपुर, जेएनएन। बदमाशों के हौसले कितने बुलंद हैं इसका नमूना सोमवार की रात देखने को मिला जब जमशेदपुर के साकची स्थित जूनियर डॉक्टर के हॉस्टल पर धावा बोल दिया। बदमाश रात करीब 12.30 बजे हॉस्‍टल में घुसे और इंटर्न डॉक्टरों के साथ मारपीट की। इंटर्न डॉक्टर शशिभूषण सिंह को गंभीर रूप से चोट आई है। उनके सिर में चोट है।

शशिभूषण सिंह का इलाज महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। जूनियर डॉक्टरों का कहना है कि वे लोग अपने हॉस्टल में थे, तभी दस से पंद्रह की संख्या में शरारती तत्व घुस आए और वहां शराब पीने लगे। जब इसका विरोध डॉक्टरों ने किया तो उनके साथ मारपीट की गई। हॉस्टल में सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है। दुर्गा पूजा ड्यूटी में होमगार्ड के जवानों को भेज दिया गया है। इसलिए यहां सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है। 

chat bot
आपका साथी