इतने कम अंतर से जीत की उम्मीद नहीं थी : मुंडा

चुनाव में जीत-हार के कई रूप होते हैं कई फैक्टर होते हैं। इसमें कुछ भी ठीक-ठीक कहना मुश्किल होता है लेकिन इतने कम अंतर से जीत की उम्मीद मुझे बिल्कुल नहीं थी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 May 2019 07:50 AM (IST) Updated:Sun, 26 May 2019 06:46 AM (IST)
इतने कम अंतर से जीत की उम्मीद नहीं थी : मुंडा
इतने कम अंतर से जीत की उम्मीद नहीं थी : मुंडा

जासं, जमशेदपुर : चुनाव में जीत-हार के कई रूप होते हैं, कई फैक्टर होते हैं। इसमें कुछ भी ठीक-ठीक कहना मुश्किल होता है, लेकिन इतने कम अंतर से जीत की उम्मीद मुझे बिल्कुल नहीं थी।

ये बातें झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने शुक्रवार को कहीं। घोड़ाबांधा स्थित आवास पहुंचने के बाद मुंडा ने खूंटी की प्राथमिकताओं पर कहा कि उन्होंने अभी कुछ तय नहीं किया है। वहां के लोगों से बात करेंगे, कार्यकर्ताओं से बात करेंगे, उसके बाद ही अपनी ओर से प्रस्ताव देंगे। वैसे उनकी पहली प्राथमिकता सरकार की योजनाओं को खूंटी की जनता तक पहुंचाना है। वे शनिवार की सुबह दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। ज्ञात हो कि अर्जुन मुंडा 1445 वोट से जीते हैं।

------------

मीरा ने उतारी आरती, मां से लिया आशीर्वाद

खूंटी लोकसभा क्षेत्र से जीत के बाद अर्जुन मुंडा शुक्रवार रात करीब 10 बजे घोड़ाबांधा स्थित आवास पहुंचे, जहां परिजन व भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने आरती उतारकर उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने अपनी मां सायरा मुंडा के पैर छूकर आशीर्वाद मांगा, तो मां ने लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया। मुंडा ने बताया कि रांची से जमशेदपुर आने के क्रम में बुंडू, कुजू, कांची, तमाड़, देवड़ी मंदिर समेत कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं-समर्थकों ने रोककर स्वागत किया। घोड़ाबांधा आवास पर अर्जुन मुंडा का स्वागत करने वालों में भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, जिला महामंत्री अनिल मोदी, पूर्व महानगर अध्यक्ष विनोद सिंह, जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, हनु जैन, सतीश सिंह, रतन सिंह, काजू सांडिल समेत कई भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।

chat bot
आपका साथी