अमिताभ व राजेश हो जाएंगे बाहर

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : लोढ़ा कमेटी की रिपोर्ट अगर राज्य संघों पर लागू होती है तो झारखंड

By Edited By: Publish:Wed, 20 Jul 2016 03:00 AM (IST) Updated:Wed, 20 Jul 2016 03:00 AM (IST)
अमिताभ व राजेश हो जाएंगे बाहर

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : अगर राज्य किक्रेट संघों पर लोढ़ा कमेटी की सिफारिशें लागू होती हैं तो झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अमिताभ चौधरी व सचिव राजेश वर्मा की संघ से विदाई तय हो जायेगी। रांची जिला क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव सुनील सिंह के अनुसार जेएससीए के अध्यक्ष व सचिव लगातार तीन से अधिक कार्यकाल पूरा कर चुके हैं। लोढ़ा कमेटी के अनुसार कोई भी व्यक्ति नौ साल से अधिक क्रिकेट संघ में ऑफिस बियरर्स नहीं रह सकता। ऐसे में उन्हें बाहर जाना ही होगा। उधर, उपाध्यक्ष मनोज कुमार व संजय सिंह को भी बाहर का रास्ता देखना होगा।

chat bot
आपका साथी