Ambedkar Jayanti 2021 : सरयू राय की पार्टी भारतीय जनतंत्र मोर्चा ने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर को किया याद

Ambedkar Jayanti 2021 विधायक सरयू राय की पार्टी भारतीय जनतंत्र मोर्चा ने डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई। पार्टी के साकची स्थित जिला कार्यालय में अनुसूचित जाति मोर्चा जमशेदपुर महानगर की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 05:17 PM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 05:17 PM (IST)
Ambedkar Jayanti 2021 : सरयू राय की पार्टी भारतीय जनतंत्र मोर्चा ने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर को किया याद
बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर एक समरस समाज का निर्माण करना चाहते थे।

जमशेदपुर, जासं। विधायक सरयू राय की पार्टी भारतीय जनतंत्र मोर्चा ने बुधवार को संविधान निर्माता बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई। पार्टी के साकची स्थित जिला कार्यालय में अनुसूचित जाति मोर्चा, जमशेदपुर महानगर की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

मोर्चा के अध्यक्ष राजेश प्रसाद के नेतृत्व में भाजमो नेताओं ने जिला कार्यालय के बाद पुराना कोर्ट के सामने स्थित डा. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद एमजीएम अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरण किया गया। इस मौके पर भाजमो के जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर एक समरस समाज का निर्माण करना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने जीवन पर्यंत संघर्ष किया। वे कुशल संगठनकर्ता, कानूनविद और दलितों के मसीहा के रूप में जाने जाते हैं। संविधान के निर्माण में उनका उल्लेखनीय योगदान रहा। उनकी कृति हमेशा अजर-अमर रहेगी। भाजमो की महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मंजू सिंह ने कहा कि बाबा साहेब का यह सपना था शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो। भारत में प्रत्येक व्यक्ति के अंदर स्वयं को उपरोक्त तीनों गुणों को विकसित करने की क्षमता होनी चाहिए, तभी हमारा देश सशक्त बन पाएगा। कार्यक्रम में मौजूद भाजमो के युवाओं ने शपथ ली की बाबा साहेब की किताबों का अध्यन करेंगे और उनके विचारों को अपने जीवन में उतारने का पूर्ण प्रयास करेंगे।

इनकी रही मौजूदगी

कार्यक्रम में केंद्रीय महासचिव संजीव आचार्या, पूर्वी विधानसभा संयोजक अजय सिन्हा, जिला प्रवक्ता आकाश शाह, उलीडीह मंडल अध्यक्ष प्रवीण सिंह, हरेराम सिंह, असीम पाठक, युवा मोर्चा के कार्यकारी जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा, काशीनाथ प्रधान, शैलेश करूआ, संतोष रजक, दीनबंधु दास, मुन्ना लोहरा, विजय नायक, रोहित कुमार, सुपल राजभर, अमरेश सिंह, आयुष कुमार, संदीप कुमार, रोहन मुखी, आकाश कुमार, दुर्गाचरण मुखी, सावन सोना, गुड्डू सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी