झारखंड सरकार के एक वर्ष की नाकामयाबियों की पोल खोलेगी आजसू

आजसू जिला कमिटी की बैठक आजसू पार्टी के आवासीय कार्यलय सिदगोड़ा में आयोजित हुई। इसमें मुख्य रूप से केंद्रीय नेतृत्व द्वारा आहूत आगामी 29 दिसंबर को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन के कार्यक्रम पर चर्चा की गई। इस दौरान एक सभा का भी आयोजन होगा।

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Sun, 20 Dec 2020 05:02 PM (IST) Updated:Sun, 20 Dec 2020 05:02 PM (IST)
झारखंड सरकार के एक वर्ष की नाकामयाबियों की पोल खोलेगी आजसू
आजसू की बैठक के दौरान मंच पर उपस्थित पदाधिकारी

 जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। आजसू जिला कमिटी की बैठक आजसू पार्टी के आवासीय कार्यलय सिदगोड़ा में आयोजित हुई। इसमें मुख्य रूप से केंद्रीय नेतृत्व द्वारा आहूत आगामी 29 दिसंबर को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन के कार्यक्रम पर चर्चा की गई। इस दौरान एक सभा का भी आयोजन होगा। इस सभा झारखंड सरकार को उन वालों को याद कराया जाएगा जिसे लेकर वे सत्ता में आइ थी। जनता को जगाने और सरकार की नींद से उठाने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में जिला प्रभारी बने पूर्व विधायक अनंत राम टुडू का स्वागत पार्टी के केंद्रीय सचिव चंद्रगुप्त सिंह ने किया। 29 दिसंबर के कार्यक्रम को लेकर विभिन्न प्रखंड एवं नगर कमेटियों ने मंडलवार पदाधिकारियों का चयन गया है। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने किया, जबकि संचालन जिला प्रवक्ता अप्पू तिवारी ने किया।

---------------

इन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी

सिदगोड़ा,बिरसानगर, गोलमुरी, टेल्को, सीतारामडेरा मंडल के प्रभारी अप्पू तिवारी, राजेश चौधरी, साकची, बर्मामाइंस, बिष्टुपुर, कदमा, सोनारी मंडल के प्रभारी प्रमोद सिंह, समरेश सिंह, आशोक पांडेय, मानगो, उलीडीह, आजादनगर, एमजीएम मंडल के प्रभारी सहादत खान, चंद्रेश्वर पांडेय, जुगसलाई नगरपालिका के प्रभारी माणिक मल्लिक, इमादुल्ला, जुम्मन खान को प्रभारी बनाया गया है। जमशेदपुर प्रखंड के लिए अजय सिंह, बब्बू, फनी महतो, आजाद गिरी, सावित्री देवी, पोटका प्रखंड के लिए बुल्लू रानी सरदार, मुसाबनी प्रखंड बुधेश्वर मुर्मू, घाटशिला प्रखंड राजू कर्मकार, डुमरिया प्रखंड सुधारानी बेसरा, धालभूमगढ़ प्रखंड आरती सामद, चाकुलिया प्रखंड नीरज सिंह, बहरागोड़ा प्रखंड अशोक बारीक, बोड़ाम प्रखंड के लिए श्यामकृष्ण महतो को प्रभारी बनाया गया है। 

chat bot
आपका साथी