KU Admission : आवंटित सीटों पर ही पीजी में एडमिशन, केयू ने जारी किया पत्र; जाने किस विषय में कहां होती है पढ़ाई

KU PG Admission. कोल्‍हान विश्‍वविद्यालय के कॉलेजों में पीजी में नामांकन निर्धारित सीटों पर ही होगा। इस बारे में विश्‍वविद्यालय प्रशासन ने निर्देश जारी कर दिए हैं। आइए जानिए किस कॉलेज में किस विषय की उपलब्‍ध हैं कितनी सीटें।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Thu, 31 Dec 2020 12:44 PM (IST) Updated:Thu, 31 Dec 2020 12:44 PM (IST)
KU Admission : आवंटित सीटों पर ही पीजी में एडमिशन, केयू ने जारी किया पत्र; जाने किस विषय में कहां होती है पढ़ाई
केयू में पीजी प्रथम सेमेस्टर में नामांकन का कार्य प्रारंभ होना है।

जमशेदपुर, वेंकटेश्‍वर राव।  कोल्हान विश्वविद्यालय ने झारखंड सरकार के उच्च शिक्षा विभाग के पत्र के आलोक में पीजी में एडमिशन के लिए नया निर्देश जारी किया है। जारी निर्देश में बताया गया कि विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सदस्यों से लिए गए निर्णय के आलोक में ही विषय वार आवंटित सीट के अनुसार ही पीजी में एडमिशन हो। आवंटित सीटों से अधिक एडमिशन होने पर कालेजों और विवि को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। नए निर्देश के अनुसार विश्वविद्यालय पीजी के लिए कालेज वार आवंटित सीटों का ब्योरा भी संलग्न किया है।

 मालूम हो कि यूजी में आवंटित सीटों की संख्या मांगे जाने पर कोल्हान विश्वविद्यालय के कालेज यह संख्या नहीं दे पाए। समर्पित प्रतिवेदन में यूजी में आवंटित सीटों की संख्या को खाली रखा है। इस कारण पीजी में सीटों के आवंटन को एक बार फिर से सारे कालेजों को भेजा गया है। कोल्हान विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डा. एके झा के अनुसार यह कालेज की सहूलियत के लिए किया गया है। वर्तमान में पीजी प्रथम सेमेस्टर में नामांकन का कार्य प्रारंभ होना है। चांसलर पोर्टल में आवेदन करने की तिथि समाप्त हो चुकी है। नामांकन कार्य खत्म होने के बाद विश्वविद्यालय को विषयवार नामांकित हुए छात्रों की सूची भी भेजनी है।

विषयवार कालेजों को आवंटित सीटों की सूची 

कालेज का नाम - विषय - आवंटित सीटें 

1. ग्रेजुएट कालेज : कॉमर्स-150, इतिहास-100, गणित-40, पोल साइंस-100, साइकोलाजी-50 

2. जमशेदपुर को-आपरेटिव कालेज : केमेस्ट्री-50, कामर्स - 300, अर्थशास्त्र-60, इंग्लिश-60, इतिहास-200, हिंदी-100, पोल साइंस-200, फिजिक्स-60, जूलाजी - 40 

3. एबीएम कालेज : कामर्स - 150, पोल साइंस : 60 

4. घाटशिला कालेज : कामर्स-60, पोल साइंस-60, संताली -60, अर्थशास्त्र-60, हिंदी-60 

5. एलबीएसएम कालेज : कामर्स-60, संताली-60 

6. जमशेदपुर वर्कर्स कालेज :  कामर्स- 150, इतिहास - 60, पोल साइंस - 60,  उर्दू - 60, जियोग्राफी - 100

7. बहरागोड़ा कालेज : ओडिया - 40, इतिहास - 40 , पोल साइंस- 40, अर्थशास्त्र - 40, कामर्स - 60

8. जीसी जैन कामर्स कालेज : कामर्स -60

9. जेएलएन कालेज चक्रधरपुर : हिंदी-120, इतिहास 120

10. केएस कालेज सरायकेला : पोल साइंस-60, अर्थशास्त्र-60, इतिहास-100, हिंदी-100, कामर्स-100

11. एसबी कालेज चांडिल : कामर्स-60

12. टाटा कालेज चाईबासा : ओडिया-60, फिजिक्स - 40, केमेस्ट्री-20, जूलॉजी-20, बॉटनी-20, इंग्लिश-60, पोल साइंस-100

13. करीम सिटी कालेज : कामर्स-60, गणित-60, साइकोलाजी-30, उर्दू- 50

14. पीजी विभाग : एंथ्रोपोलाजी - 60, बंगला - 60, बॉटनी - 60, जूलाजी -40, केमेस्ट्री - 60, कामर्स - 100, अर्थशास्त्र - 100, इंग्लिश - 60, जियोग्राफी - 120, हिंदी - 200, इतिहास - 200, होम साइंस - 60

15. पीजी विभाग टीआरएल : हो-150, कुड़माली- 60

chat bot
आपका साथी