शुरू नहीं हुई टाटा मोटर्स की ग्रेड वार्ता

टेल्को वर्कर्स यूनियन में नए अध्यक्ष-महामंत्री बनने के बावजूद अब तक टाटा मोटर्स कर्म

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Jun 2017 02:47 AM (IST) Updated:Tue, 20 Jun 2017 02:47 AM (IST)
शुरू नहीं हुई टाटा मोटर्स की ग्रेड वार्ता
शुरू नहीं हुई टाटा मोटर्स की ग्रेड वार्ता

जमशेदपुर : टेल्को वर्कर्स यूनियन में नए अध्यक्ष-महामंत्री बनने के बावजूद अब तक टाटा मोटर्स कर्मचारियों की ग्रेड वार्ता शुरू नहीं हुई। यूनियन विवाद में कर्मचारियों का ग्रेड रिवीजन लटक गया है। प्रबंधन- यूनियन के बीच 32 दौरे की वार्ता के बावजूद फलाफल नहीं निकल पाया है। इधर, श्रमायुक्त द्वारा गुरमीत सिंह तोते वाली टीम को मान्यता मिलने के बाद सोमवार को भी वार्ता शुरू नहीं हुई। प्रबंधन ग्रेड समझौते को बनी पुरानी कमेटी से बात करेगा या फिर नई कमेटी बनेगी। इस पर भी संशय बना हुआ है। फिलहाल प्रबंधन दो- तीन दिन इंतजार करने के बाद ही ग्रेड पर वार्ता शुरू करेगा। यूनियन के पूर्व अध्यक्ष अमलेश कुमार व महामंत्री प्रकाश कुमार ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर श्रमायुक्त के आदेश को चुनौती दिया है। इस पर भी अभी तक सुनवाई की तिथि मुकर्रर नहीं हुई है। एक बार फिर कर्मचारियों की नजर कोर्ट की सुनवाई पर जा टिकी है। टाटा मोटर्स कर्मचारियों का ग्रेड रिवीजन एक अप्रैल-16 से लंबित चल रहा है।

chat bot
आपका साथी