हल्दीपोखर-ओडिशा मार्ग पर बकरी व्यवसायियों से 1.70 लाख की लूट

कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर-ओडिशा मुख्य मार्ग पर शनिवार को रसूनचोपा के समीप ओडिशा के दो बकरी व्यवसायियों से अपराधियों ने बंदूक की नोक सत्तर हजार रुपये लूट लिए। घटना को अंजाम देने से पूर्व अपराधियों ने टाटा मैजिक वाहन के के शीशे पर गोली भी चलाई..

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 08:33 AM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 08:33 AM (IST)
हल्दीपोखर-ओडिशा मार्ग पर बकरी व्यवसायियों से 1.70 लाख की लूट
हल्दीपोखर-ओडिशा मार्ग पर बकरी व्यवसायियों से 1.70 लाख की लूट

जासं, जमशेदपुर : कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर-ओडिशा मुख्य मार्ग पर शनिवार को रसूनचोपा के समीप ओडिशा के दो बकरी व्यवसायियों से अपराधियों ने बंदूक की नोक सत्तर हजार रुपये लूट लिए। घटना को अंजाम देने से पूर्व अपराधियों ने टाटा मैजिक वाहन के के शीशे पर गोली भी चलाई। हालांकि बकरी व्यवसायी बाल-बाल बच गए। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दोनों बकरी व्यवसायी ओडिशा स्थित रायरंगपुर से बकरी खरीदने के लिए हल्दीपोखर स्थित साप्ताहिक बकरी बाजार जा रहे थे। घटना शनिवार सुबह दस बजे की है। आरखंड-ओडिशा बार्डर स्थित तिरिग के समीप आठ अपराधी टाटा पिकअप वैन में व्यवसायियों की प्रतीक्षा कर रहे थे। आडिशा के रायरंगपुर से आ रहे व्यावसायी जैसे ही टाटा मैजिक वाहन से झारखंड में प्रवेश किए, अपराधियों ने टाटा मैजिक वाहन को रोकने का प्रयास किया। जब ड्राइवर ने वाहन नहीं रोका तो अपराधियों ने टाटा मैजिक वाहन का पीछा किया और वाहन पर फायरिग कर दी। इस दौरान बकरी व्यवसायी मुख्तार के कान को छूती हुई गोली निकल गई। इसके बाद अपराधियों ने प्रताप बेहरा को बंदूक के पिछले हिस्से से मारकर घायल कर दिया। अपराधियों ने प्रताप बेहरा से 1.40 लाख व मुख्तार से तीस हजार रुपये लूट लिए। दोनों ओडिशा स्थित रायरंगपुर के निवासी हैं। भुकतभोगी के बयान पर कोवाली थाना में मामला दर्ज किया गया है। मुसाबनी डीएसपी चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में कोवाली पुलिस अपराधियों की तलाश कर रही है। सांवली डीएसपी ने बताया कि अज्ञात अपराधियों ने दो व्यवसायियों से बंदूक की नोक पर 1.70 लाख रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया है। घटना के समय आठ अपराधी थे। लूट की घटना को अंजाम देने वाले पिकअप वैन को पुलिस ने जब्त कर लिया है। वाहन मालिक से पूछताछ की जा रही है। इधर, कोवाली थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो पुलिस को देख अपराधी फरार हो गए। डीएसपी चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि जल्द ही इस मामले का उद्भेदन किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी