ब्रह्मर्षि महासम्मेलन आज, जुटेंगे हजारों लोग

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : ब्रह्मार्षि विकास मंच का भव्य महासम्मेलन सह पारिवारिक मिलन समारोह रविवार

By Edited By: Publish:Sun, 14 Feb 2016 12:59 AM (IST) Updated:Sun, 14 Feb 2016 12:59 AM (IST)
ब्रह्मर्षि महासम्मेलन आज, जुटेंगे हजारों लोग

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : ब्रह्मार्षि विकास मंच का भव्य महासम्मेलन सह पारिवारिक मिलन समारोह रविवार को केबुल टाउन स्थित केबुल वेलफेयर एसोसिएशन मैदान में आयोजित होगा। समारोह की तैयारी पूरी कर ली गयी है। भव्य पंडाल तैयार हो चुका है, जिसमें करीब पाच हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था है। सुबह नौ बजे से होने वाले कार्यक्रम में मंच के अध्यक्ष चंद्रमाधव सिंह व महासचिव सुधीर कुमार सिंह ने अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील की है। अध्यक्ष के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य युवा शक्ति का सशक्तिकरण एवं कौशल विकास तथा महिलाओं की समाज में संपूर्ण भागीदारी को प्रोत्साहित करना है। आयोजन में शहर के अलावा जादूगोड़ा, घाटशिला, राची, चाईबासा, धनबाद, बोकारो, पटना से भी काफी संख्या में ब्रह्मार्षियों की उपस्थिति रहेगी। सुदूर इलाकों के ब्रह्मार्षियों को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने के लिए बस की व्यवस्था की गयी है। कार्यक्रम स्थल पर आपातकालीन व्यवस्था से निपटने के लिए व्यवस्था व चिकित्सीय सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रवींद्र राय, सासद डॉ. अरुण कुमार, सेवानिवृत पुलिस महानिदेशक लक्ष्मण सिंह, सेवानिवृत पुलिस महानिदेशक कपिलदेव सिंह, व्यवसायी सुभाष कुमार ईश्वर कंगन, कालीचरण सिंह आदि शामिल होंगे।

--------

प्रमुख कार्यक्त्रम

स्मारिका विमोचन व वेबसाइट लाचिंग : 11 बजे। अतिथि सम्मान 11.15 बजे। युवा सत्र आरंभ : 11.30 बजे। सास्कृतिक कार्यक्रम : अपराह्न 12.05 बजे। महिला सत्र आरंभ : 12.20 बजे। सामान्य सत्र : दोपहर एक बजे। विभिन्न क्षेत्रों के समाजसेवी का सम्मान : दोपहर दो बजे। सास्कृतिक कार्यक्रम : 2.30 बजे। धन्यवाद ज्ञापन 4 बजे।

---------

आयोजन समिति

निबंधन समिति, स्वागत समिति, पर्यवेक्षक समिति, मंचीय व्यवस्था समिति, निर्देशिका व कैलेंडर वितरण समिति, आवासीय व्यवस्था समिति, परिवहन समिति, सुरक्षा समिति, भोजन प्रबंध समिति व चिकित्सा समिति।

-----------

अनूठा सम्मेलन

पहली बार जमशेदपुर स्तर पर इस तरह का सम्मेलन हो रहा है। इसके पूर्व वर्ष 2004 में राष्ट्रीय स्तर का सम्मेलन हुआ था। इस सम्मेलन में करीब 10 हजार लोगों के भाग लेने की उम्मीद है। पूरे जिले में 17 संगठनों का गठन करने के बाद इस सम्मेलन को आयोजित करने का फैसला लिया गया। स्मारिका करीब 350 पन्नों की है, जिसमें पूरे जिले के ब्रह्मार्षि परिवार के सदस्यों की सूची है। अध्यक्ष चंद्रमाधव सिंह ने कहा कि इसे स्मारिका नहीं, बल्कि निर्देशिका कहा जा सकता है। इसके जरिए हम पूरे जिले में ब्रह्मार्षि परिवार को जोड़ रहे हैं।

बेवसाइट की खासियत यह है कि इसके जरिए लोग अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी कर सकते हैं। शादी विवाह के योग्य युवक-युवतियों का विवरण भी प्राप्त किया जा सकता है। वेबसाइट में युवकों के लिए रोजगार के अवसर भी मुहैया कराए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी