सात कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री ने लिया भाग

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : मुख्यमंत्री रघुवर दास शनिवार शाम सवा पांच बजे सोनारी हवाई अड्डा पर उत

By Edited By: Publish:Sun, 29 Mar 2015 01:08 AM (IST) Updated:Sun, 29 Mar 2015 01:08 AM (IST)
सात कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री ने लिया भाग

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर :

मुख्यमंत्री रघुवर दास शनिवार शाम सवा पांच बजे सोनारी हवाई अड्डा पर उतरे। हवाई अड्डा पर मुख्यमंत्री का स्वागत भाजपा के महानगर अध्यक्ष नंदजी प्रसाद, चंद्रशेखर मिश्रा, देवेंद्र सिंह, कमल किशोर, मुकुल मिश्रा, राजेश कुमार शुक्ला, दिनेश कुमार, अनिल मोदी आदि ने पुष्प गुच्छ देकर किया। एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री रघुवर दास सीधे एग्रिको स्थित अपने आवास पहुंचे। आवास पर कुछ क्षण बिताने के बाद मुख्यमंत्री सिदगोड़ा सूर्य मंदिर गए जहां लोगों की खुशहाली के लिए पूजा अर्चना की। यहां से मुख्यमंत्री न्यू बारीडीह में पधारे बाबा केहर सिंह के पास पहुंचे, उनका आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री का काफिला टिनप्लेट स्थित बकेश्वर नाथ अखाड़ा पहुंचा जहां अखाड़ा कमेटी के लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री रामदेव बागान अखाड़ा समिति, रोहन अखाड़ा व जोहन अखाड़ा के बाद साकची स्थित बाल मंदिर सेवा समिति के कार्यक्रम में पहुंचे। यहां सुमन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। पूजा अर्चना के बाद मुख्यमंत्री वापस अपने आवास चले गए।

chat bot
आपका साथी