अमित शाह के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी

By Edited By: Publish:Wed, 03 Sep 2014 04:33 AM (IST) Updated:Wed, 03 Sep 2014 02:09 AM (IST)
अमित शाह के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर :

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के 8 सितंबर को रांची में आयोजित कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाया जाएगा। यह कहना था पार्टी के जिला प्रभारी गामा सिंह का। गामा सिंह मंगलवार को पार्टी की महानगर इकाई की ओर से चैंबर भवन में पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। गामा सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष को सुनने के लिए एक मापदंड निर्धारित किया गया है, जिसके आधार पर कार्यकर्ता रांची जाएंगे। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि मोदी लहर को सुनामी में बदलें ताकि प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बन सके। पूर्व विधायक सरयू राय ने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक है और प्रदेश में भाजपा के पक्ष में माहौल है। कार्यक्रम में विधायक मेनका सरदार, महानगर अध्यक्ष नंदजी प्रसाद ने की। इस अवसर पर सालखन मुर्मू, आभा महतो, दुलाल भुइयां, देवेंद्र सिंह, राजन सिंह, रामसिंह मुंडा, हरेंद्र पांडेय, हलधर नारायण साह, राजकुमार श्रीवास्तव, राजेश सिंह बम, काजू सांडिल, नरेश पासवान, दिनेश कुमार के अलावा अधिकांश मंडल के अध्यक्ष उपस्थित थे।

--

झारखंड में भी बनाएं भाजपा की सरकार : सरयू

जमशेदपुर : जिस प्रकार केंद्र में भाजपा की बहुमत की सरकार बनी है, उसी तरह झारखंड में भी पूर्ण बहुमत की सरकार बनानी है। इसके लिए कार्यकर्ता को तैयार रहना होगा। यह कहना था भाजपा के पूर्व विधायक सरयू राय का। सरयू राय मंगलवार को जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के कदमा व सोनारी मंडल के बूथ सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम के दौरान आजसू व झाविमो छोड़कर दर्जनों लोग भाजपा में शामिल हुए। शामिल होने वाले लोगों को सरयू राय ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर राकेश सिंह, मनोज सिंह, मनीष पांडेय, नीरज सिंह, केपी सिंह, उपेंद्र गिरी, अशोक सिंह, अन्नपूर्णा देवी, काकुली सरकार, चंदना बनर्जी आदि उपस्थित थीं।

दूसरी ओर सोनारी मंडल के रूपनगर में बूथ स्तर का सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से कमल किशोर, राजेश सिंह उपस्थित थे। इस अवसर पर मुकुल मिश्रा, बीरेंद्र सिंह, चुन्नू भूमिज, अजय, रेखा पासवान, सुजाता सरकार, बिंदू देवी, बसंती देवी, प्रमिला महाली, लता पूर्ति, आशा देवी आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी