सिंघारा तीज में दादी राणी सती की सजाई झांकी

By Edited By: Publish:Thu, 31 Jul 2014 01:34 AM (IST) Updated:Thu, 31 Jul 2014 01:34 AM (IST)
सिंघारा तीज में दादी राणी सती की सजाई झांकी

जमशेदपुर : राणी सती सत्संग समिति जुगसलाई के तत्वावधान में बुधवार को सिंघारा तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। राणी सती मंदिर में आयोजित महोत्सव में समिति के अध्यक्ष अनिल रिंगसिया व उनकी पत्नी सुधा रिंगसिया ने गणेश पूजन किया। इसके उपरांत ज्योति प्रज्वलित कर 108 महिलाओं ने मंगल पाठ किया। दोपहर तीन बजे से प्रारंभ हुआ मंगलपाठ शाम छह बजे तक चला। इसमें शहर की जानी-मानी भजन गायिका सुमिता भारद्वाज ने दादी राणी सती के भजन प्रस्तुत किए। भजनों में उनका साथ मंडली के सदस्य कमल अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, गोविंद भारद्वाज, जगदीश शर्मा, प्रशांत मिश्रा आदि ने दिया। शाम छह बजे प्रसाद वितरण किया गया। महोत्सव को सफल बनाने के लिए समिति के अध्यक्ष अनिल रिंगसिया, अजय अग्रवाल, कमल अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, जगदीश शर्मा, प्रभात मिश्रा, सुधीर शर्मा, राजेश बसेरा, विनोद गर्ग, मनीष केडिया आदि का योगदान रहा।

इस मौके पर राणी सती जी का फूलों से श्रृंगार कर आकर्षक झांकी सजाई गई। साथ ही अखंड ज्योति प्रस्तुत कर छप्पन भोग लगाए गए।

chat bot
आपका साथी