फ्रैंडशिप डे म्यूजिक मेनिया तीन अगस्त को

By Edited By: Publish:Thu, 24 Jul 2014 01:00 AM (IST) Updated:Thu, 24 Jul 2014 01:00 AM (IST)
फ्रैंडशिप डे म्यूजिक मेनिया तीन अगस्त को

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : इंपीरियल व्हीकल, इंपीरियल ऑटोमोबाइल्स और होटल जीवा के सहयोग से ओम साई इवेंट्स तीन अगस्त को निक्को जुबिली पार्क में फ्रेंडशिप पार्टी म्यूजिक मेनिया का आयोजन करेगा। बुधवार को उलियान स्थित ओम साई इवेंट्स के कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में ओम साई इवेंट्स के संचालक आशुतोष तिवारी ने बताया कि फ्रैंडशिप पार्टी में धमाल और मस्ती के पूरे इंतजाम किए गए हैं। लोगों को झुमाने के लिए मुंबई से डीजे एमरिन को बुलाया गया है। शहर के डीजे अमृत व रितिक भी पार्टी में धमाल मचाएंगे। पार्टी को और शानदार बनाने के लिए मुंबई से ही एलईडी वॉल, हैंगिंग साउंड सिस्टम और लाइट आदि मंगाये जा रहे हैं। पार्टी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसमें चार श्रेणियों लोग शामिल हो पाएंगे। कपल, वीआइपी, सिंगल और रेन डांस। शुल्क 250 रुपये रखा गया है। पत्रकार वार्ता में राहुल तिवारी भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी