कोयल नदी के तेज बहाव में नहाने के क्रम में बह गया 11 साल का नमन लुगुन, खोजबीन जारी

कोयल नदी में अपने साथी के साथ नहाने के क्रम में नदी के तेज बहाव में 11 वर्षीय नमन लुगुन बह गया। साथी चाह कर भी कुछ नहीं कर पाए। नमन को बहता हुआ देखता रहा। नमन सिमडेगा जिला के कोलेबीरा थाना क्षेत्र के पाथरपुंज गांव का रहने वाला है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Mon, 12 Oct 2020 10:03 PM (IST) Updated:Mon, 12 Oct 2020 10:03 PM (IST)
कोयल नदी के तेज बहाव में नहाने के क्रम में बह गया 11 साल का नमन लुगुन, खोजबीन जारी
कोयल नदी में नहाने गए दो बच्चे नदी की प्रवाह में बह गए।

मनोहरपुर (पश्चिमी सिंहभूम), जासं। । पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र के उन्धन गांव के समीप सोमवार सुबह कोयल नदी में नहाने गए दो बच्चे नदी की प्रवाह में बह गए। जिसमें से एक बच्चा किसी तरह बच कर तैर कर निकल आया, परन्तु एक बच्चा नदी की तेज प्रवाह में बह गया।

घटना सोमवार सुबह लगभग सवा नौ बजे की हैं। नदी में डूबने वाला बच्चा कोलेबीरा के बरसलोया गांव का निवासी राशिकान लुगुन का पुत्र 11 वर्षीय बेटे नमन  लुगुन है। नमन मनोहरपुर में अपनी बड़ी मां के साथ प्रखंड प्रमुख गुरुवारी देवगम के  घर में भाड़े के मकान में रहता है।  इधर, मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस बच्चे का पता लगाने के लिए पड़ताल में जुट गई है। 

किसी तरह बचा नमन का साथी

नमन का साथी संजय किसी तरह नदी के बहाव से बच निकला। घटना को लेकर नमन के दोस्त  लगभग 10 वर्षीय संजय  कराई ने बताया कि सोमवार की सुबह वह और नमन रोजाना की तरह सब्जी लाने कोयल नदी पुल के समीप लगने वाले डेली मार्केट गए थे। सब्जी लेने के बाद दोनों  कोयल नदी नहाने चले गए। नहाने के  क्रम में नमन नदी की तेज प्रवाह में बह कर डूब गया। जबकि संजय किसी तरह वहां से तैर कर निकल गया। ज्ञात हो कि  नमन कोलेबीरा के बरसलोया गांव का रहने वाला है। वो मनोहरपुर  प्रखंड प्रमुख गुरुवारी देवगम के घर ंमे भाड़े में अपनी  बड़ी मां एमलीना लुंगुन व बहन रोशनी के साथ रहता था तथा संत अगस्तीन में 6 क्लास में पढ़ाई करता है। संजय भी उसी घर में अपने पिता कृष्णा कराई व मां के साथ रहता है तथा शिशु मंदिर में तीसरी कक्षामें पढ़ता है्।

chat bot
आपका साथी