शिक्षा में भ्रष्टाचार के खिलाफ बिगुल फूंका

By Edited By: Publish:Tue, 02 Jul 2013 02:19 AM (IST) Updated:Tue, 02 Jul 2013 02:20 AM (IST)
शिक्षा में भ्रष्टाचार के खिलाफ बिगुल फूंका

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : शिक्षा में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ जमशेदपुर छात्र संघ की ओर से व्यापक अभियान चलाने का निर्णय किया गया है। जमशेदपुर छात्र संघ के संरक्षक आनंद बिहारी दुबे व आस्तिक महतो की उपस्थिति में रविवार को निर्मल भवन में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्रों ने जमशेदपुर छात्र संघ की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर संस्थापक व अध्यक्ष दीपक कुमार पांडे ने कहा कि निजी कोचिंग संस्थान छात्रों को बरगला कर पैसे वसूल रहे हैं। निजी कोचिंग संस्थानों के खिलाफ पांच जुलाई को रैली निकाल उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा जाएगा। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद आस्तिक महतो व संरक्षक आनंद बिहारी दुबे ने शिक्षा में व्याप्त भ्रष्टाचार मिटाने के लिए स्कूल-कालेजों में नामांकन प्रक्रिया में दलाली बंद कर मेरिट के आधार पर नामांकन लिया जाए। अनुराग जायसवाल, ओमकार सिंह, अमित सिंह, कश्यप, विशाल कुमार, कन्हैया प्रसाद, सत्यदीप त्रिपाठी ने अपने साथियों के साथ सदस्यता ग्रहण की। नए शामिल सदस्यों में से अनुराग जायसवाल को जिला उपाध्यक्ष, ओमकार सिंह व अंकुर तिवारी को जिला महासचिव बनाया गया। कार्यक्रम में पप्पू यादव, बंटी कुमार सिंह, गोलू सिंह, रोशन पासवान, सत्यदीप त्रिपाठी, राकेश दास, बिट्टू, दीपराय सहित अन्य छात्र शामिल हुए।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी