जमशेदपुर में खुलेगा अल्लामा कादरी विश्वविद्यालय

By Edited By: Publish:Tue, 02 Jul 2013 02:18 AM (IST) Updated:Tue, 02 Jul 2013 02:19 AM (IST)
जमशेदपुर में खुलेगा अल्लामा कादरी विश्वविद्यालय

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय और जामिया मिलिया इस्लामिया (दिल्ली) की तर्ज पर जमशेदपुर में अल्लामा कादरी अल्पसंख्यक विश्वविद्यालय खोला जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार से एनएच-33 के आसपास पांच सौ एकड़ जमीन मांगी गई है। इसके अलावा विश्वविद्यालय को मिलने वाली अन्य सुविधाओं की भी मांग की गई है।

यह विश्वविद्यालय खोलने के लिए बनाई गई कमेटी के अध्यक्ष मदरसा फैजुल उलूम के निदेशक डॉ. गुलाम जरकानी और उपाध्यक्ष उनके छोटे भाई खुश्तर नूरानी को बनाया गया है। कमेटी को विश्वविद्यालय का खाका तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है। इस मुद्दे पर फैजुल उलूम में शहर के बुद्धिजीवियों की बैठक भी हुई। इसकी अध्यक्षता डा. गुलाम जरकानी ने की। तय हुआ कि विश्वविद्यालय खोलने से पहले झारखंड में तालीमी बेदारी मुहिम शुरू की जाए। ईद-उल-फित्र के बाद तालीमी बेदारी मुहिम शुरू की जाएगी। इसके तहत प्रदेश के मुख्य शहरों में कांफ्रेंस का आयोजन होगा। नवंबर में जमशेदपुर में गंाधी मैदान में सूबाई तालीमी कांफ्रेंस का आयोजन होगा जिसमें राहुल गांधी, रतन टाटा, मानव संसाधन मंत्री कपिल सिब्बल, मोहम्मद अजहरुद्दीन, असदउद्दीन ओवैसी, डॉ. सफीकुर्रहमान बर्क, रामविलास पासवान, लालू यादव आदि बड़े नेताओं को दावत दी गई है। बैठक में मुफ्ती जियाउल मुस्तफा, सनाउल्लाह अंसारी, मोहम्मद मुख्तार समेत शहर के अन्य बुद्धिजीवी मौजूद थे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी