घर पर सो रहे युवक की संदिग्ध मौत
संसू विष्णुगढ़ प्रखंड के खरकट्टो गांव में मंगलवार सुबह घर में सो रहे युवक संजय यादव की
संसू, विष्णुगढ़: प्रखंड के खरकट्टो गांव में मंगलवार सुबह घर में सो रहे युवक संजय यादव की संदिग्ध मौत हो गई। सामान्य दिनों की तरह सोमवार की रात युवक घर लौटा और सो गया। उसकी पत्नी घर के छत पर सो रही थी। युवक की मां घर में सो रही थी। सुबह जगाने पर युवक नहीं जागा। नब्ज देखने पर उसकी मौत होने की जानकारी मिली। बताते हैं उसके माथे में चोट के निशान थे। गले में रस्सी के दाग थे। उसकी पत्नी ने पति की मौत का जबाबदेह किसी और नहीं बताते हुए थाने में बयान दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार युवक नशे का आदी था। थाने में यूडी केश दर्ज कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया गया।