इंडिया सुपर लीग के लिए हजारीबाग के रेफरी का चयन

हजारीबाग हजारीबाग के नेशनल फुटबॉल रेफरी परमेश्वर गोप का चयन आल इंडिया फुटबॉल

By JagranEdited By: Publish:Mon, 09 Sep 2019 08:52 PM (IST) Updated:Mon, 09 Sep 2019 08:52 PM (IST)
इंडिया सुपर लीग के लिए हजारीबाग के रेफरी का चयन
इंडिया सुपर लीग के लिए हजारीबाग के रेफरी का चयन

हजारीबाग : हजारीबाग के नेशनल फुटबॉल रेफरी परमेश्वर गोप का चयन आल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन द्वारा आयोजित इंडिया सुपर लीग (आइएसएल) के लिए किया गया है। इसको लेकर नवी मुम्बई में 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होने वाले प्रशिक्षण कार्यशाला में भाग लेने के लिए उन्हें आमंत्रित किया गया है। यह जानकारी झारखंड रेफरी संघ के अनुदेश भैया मुरारी सिन्हा ने सोमवार को दी। कहा कि आइएएल देश का सबसे बड़ा फुटबाल टूर्नामेंट है और टूर्नामेंट में रेफरी की भूमिका निभाना हर राष्ट्रीय फुटबाल रेफरी का सपना होता है। उनके चयन को लेकर हर्ष व्यक्त करने वालों में अनुदेशक भैया मुरारी सिन्हा सहित अशोक भट्टाचार्य, नजररुल हसन, सरफराज अमहद, बहादुर राम, लाल किशोर, जितेंद्र कुमार, राजा राम, नरेश मुर्मू, शफीउल्लाह खान, सिकंदर यादव, मनोज राम, जगन करमाली, मिहीलाल टुडू, राष्ट्रीय फुटबाल रेफरी उमेश कुमार सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी