आठवें दिन बाहर आया अर¨वद का शव

हजारीबाग : मछलियों का चारा देने गए अर¨वद बिलूंग की झील में डूबकर हुई मौत के आठवें ि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 02 Feb 2018 05:35 PM (IST) Updated:Fri, 02 Feb 2018 05:35 PM (IST)
आठवें दिन बाहर आया अर¨वद का शव
आठवें दिन बाहर आया अर¨वद का शव

हजारीबाग : मछलियों का चारा देने गए अर¨वद बिलूंग की झील में डूबकर हुई मौत के आठवें दिन शव स्वत: बाहर आ गया। अहले सुबह झील में तैरते शव की सूचना पर मत्स्य विभाग के पदाधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकाला।

उसकी पहचान होने के बाद सिमडेगा जा चुके परिजनों को सूचना दी गई। सूचना के मुताबिक देर शाम सिमडेगा से पहुंचे परिजनों को शव सुपुर्द कर दिया गया। ज्ञात हो कि अर¨वद बिलुंग की मौत 26 जनवरी को झील में डूबकर हो जाने से हो गई थी। बताया जाता है कि अर¨वद बिलूंग मत्स्य विभाग के लिए दैनिक वेतन पर काम करता था। संध्या में वह झील स्थित मछली पालन घर में मछलियों को चारा देने गया था। इसी दौरान रहस्यमयी तरीके से उनकी झील में डूबकर मौत हो गई थी। चार दिनों तक विशेषज्ञ गोताखोरों द्वारा तलाश किए जाने के बावजूद शव को ढूंढा नहीं जा सका था। थक-हारकर शव खोजने का कार्य बंद कर दिया गया था। विभाग द्वारा स्वत : शव बाहर आने की प्रतिक्षा की जा रही थी। शुक्रवार की सुबह स्वत: शव बाहर आया। इसे बाद में परिजनों के हवाले कर दिया गया। फरवरी माह में उसकी शादी होनी थी लेकिन उससे पहले वह हादसे का शिकार हो गया।

chat bot
आपका साथी