आजसू पार्टी की संकल्प सभा कल

बरही : आजसू पार्टी 22 जून को बरही में विधानसभा स्तरीय संकल्प सभा का आयोजन करेगी। कार्यक्रम बरही विधा

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Jun 2018 05:46 PM (IST) Updated:Wed, 20 Jun 2018 05:46 PM (IST)
आजसू पार्टी की संकल्प सभा कल
आजसू पार्टी की संकल्प सभा कल

बरही : आजसू पार्टी 22 जून को बरही में विधानसभा स्तरीय संकल्प सभा का आयोजन करेगी। कार्यक्रम बरही विधानसभा प्रभारी राज¨सह चौहान के आवास पर किया जाएगा। यह जानकारी राज¨सह चौहान ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में दी।

उन्होंने बताया कि 22 जून ऐतिहासिक दिन है। 22 जून 1986 को छात्रों-नौजवानों ने अलग राज्य के संघर्ष को गति देने का संकल्प लिया था। उसी संघर्ष की देन है कि झारखंड अलग राज्य बना। छात्र नौजवानों की शहादत से अलग राज्य का गठन हुआ। इस दिन पार्टी शहीदों को नमन करेगी और संघर्ष में कूदेगी। मौके पर मुख्य रूप से चंदन कुमार, गुरुदेव कुमार व पप्पू केशरी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी