बूथ स्तर से तैयारी करें कार्यकर्ता : विधायक

विष्णुगढ़ : मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने बनासो स्थित अपने आवास में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Jun 2018 06:30 PM (IST) Updated:Tue, 19 Jun 2018 06:30 PM (IST)
बूथ स्तर से तैयारी करें कार्यकर्ता : विधायक
बूथ स्तर से तैयारी करें कार्यकर्ता : विधायक

विष्णुगढ़ : मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने बनासो स्थित अपने आवास में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर पार्टी संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। बैठक में कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर पार्टी कमेटी का गठन करने निर्देश दिया गया।

मांडू विधायक के निर्देश पर प्रखंड के पूर्वी क्षेत्र के आठ पंचायत गाल्होबार, नरकी खरकी, जोबर, नागी, मडमो, चानो और सारूकुदर के कार्यकत्र्ताओ के साथ आगामी 6 जुलाई को बैठक की जाएगी। बैठक गाल्होबार में होगी। जिसमें पार्टी के सभी कार्यकर्ताओ की उपस्थिति सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है। मांडू विधायक ने पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के अलावा क्षेत्र के विकास पर खासतौर पर चर्चा करते हुए कहा कि निर्माण संबंधी कार्य करवाए जा रहे हैं। जरूरतमंदों की जरूरतें पूरी करने के प्रति गंभीरता से कार्य किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं को चाहिए कि योजनाओं का लाभ एवं पार्टी की नीतियों को आमजनों तक पहुंचाए। जनसंपर्क की कड़ी मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है। मौके पर प्रखंड झामुमो सचिव शंभूलाल यादव, किशोर कुमार मंडल, सोमर महतो, संजय महतो, शेख कल्लू, बंधन यादव, जग्रनाथ महतो, बालेश्वर महतो, जलेश्वर महतो के अलावा बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी