महाष्टमी पर श्रद्धालुओं ने की महागौरी की पूजा

इचाक(हजारीबाग) दुर्गापूजा महाष्टमी पर प्रखंड के सभी दुर्गा मंडपों में श्रद्धालु महिला पुरुषों ने पूजा अर्चना की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 10:26 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 05:06 AM (IST)
महाष्टमी पर श्रद्धालुओं ने की महागौरी की पूजा
महाष्टमी पर श्रद्धालुओं ने की महागौरी की पूजा

इचाक(हजारीबाग) : दुर्गापूजा महाष्टमी पर प्रखंड के सभी दुर्गा मंडपों में श्रद्धालु महिला पुरुषों ने महागौरी की पूजा अर्चना की। माता रानी के दरबार में दिनों भर पूजा अर्चना करने एवं माता के दर्शन के लिए भक्त श्रद्धालुओं की भीड़ जमी रही। प्रखंड के पुराना काली मंडा इचाक , नया दुर्गा मंडा इचाक , दुर्गा नगर इचाक मोड़, सार्वजनिक दुर्गा स्थान मंगुरा , दुर्गा स्थान जालौंध , दुर्गा स्थान दरिया, देवकुली, बरकाकला , छावनी अखाड़ा में आचार्यों ने शारीरिक दूरी एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच महागौरी की पूजा संपन्न कराया। सभी गांवों के देवी मंदिरों के अलावा घर- घर पूजा पाठ की गई।

chat bot
आपका साथी