हाइवा ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत

केरेडारी : थाना क्षेत्र के गर्रीकलां में रविवार की रात करीब 10 बजे एक हाइवा ने अपाची बाइक को अपनी चप

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Jun 2018 05:10 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jun 2018 05:10 PM (IST)
हाइवा ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत
हाइवा ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत

केरेडारी : थाना क्षेत्र के गर्रीकलां में रविवार की रात करीब 10 बजे एक हाइवा ने अपाची बाइक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे बाइक पर बैठी 25 वर्षीय महिला ममता देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहे उसके पति द्वारिका राम और चार वर्षीय पुत्र बुरी तरह घायल हो गए। इसके पश्चात आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने केरेडारी-हजारीबाग मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। दूसरे दिन सोमवार को बीडीओ सह सीओ मांदेव प्रिया व जनप्रतिनिधियों के प्रयास से तकरीबन 14 घंटे बाद सड़क जाम हटाया जा सका। शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग सदर भेज दिया गया।

घटनाक्रम के मुताबिक ममता देवी अपने पति और बच्चे के साथ अपने घर केरेडारी के हेवई गांव से अपने मायके बड़कागांव के हरली गांव मंडा पर्व देखने जा रही थी। इसी दौरान गर्रीकलां के समीप रविवार की रात करीब दस बजे एक कोयला लोड हाइवा ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे ममता देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं उसके पति और बच्चे का इलाज नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है। घटना के बाद आक्रोशित लोगो ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। ¨हडाल्को कोल माइंस ने सीसीएल के माध्यम से मृतका के परिजनों को एक लाख रुपये नकद सहयोग स्वरूप दिया। वहीं सरकारी प्रावधानों के मुताबिक हरसंभव मदद करने का आश्वासनभी दिया गया। इसके बाद जाम हटा। गर्रीकलां मुखिया सबिता देवी, हेवई मुखिया भुनेश्वर महतो, जुठन दुबे, विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव, अरूण सोनी समेत कई दिग्गज जाम हटाने में शामिल थे।

chat bot
आपका साथी