सांढ़ दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष हरिशंकर व सचिव बने कृत्यानंद

संसू बड़कागांव (हजारीबाग) सांढ़ छपेरवा समाज की एक बैठक सांढ़ समाज के अध्यक्ष उपेंद्र क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 08:52 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 08:52 PM (IST)
सांढ़ दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष हरिशंकर व सचिव बने कृत्यानंद
सांढ़ दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष हरिशंकर व सचिव बने कृत्यानंद

संसू, बड़कागांव (हजारीबाग) : सांढ़ छपेरवा समाज की एक बैठक सांढ़ समाज के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार प्रसाद की अध्यक्षता में महावीर मंडा प्रांगण में की गई। बैठक का संचालन उपाध्यक्ष उमेश प्रसाद दांगी ने किया। बैठक में दुर्गा पूजा एवं बालू घाट की नीलामी पर चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से दुर्गा पूजा समिति का चुनाव करते हुए हरिशंकर प्रसाद को अध्यक्ष, पीयूष रंजन को उपाध्यक्ष एवं सचिव कृत्यानंद महतो को बनाया गया। जबकि उप सचिव राहुल कुमार, कोषाअध्यक्ष पूरण महतो, उप कोषाध्यक्ष रविद्र कुमार के अतिरिक्त दोनों गांव के मालिक व टोला मालिक में मुकेश कुमार ठाकुर, रंजीत कुमार पासवान, नारायण चौधरी, जितेंद्र कुमार जीतू, अरुण मिस्त्री, बालेश्वर राम, रितु रंजन ,सभी सांढ़ गांव हरिशंकर प्रसाद मेहता, नारायण महतो कार्तिक महतो , टेकलाल कुमार, सभी छपेरवा ,बैठक में निम्न बिदुओं पर चर्चा किया गया जिसमे सर्वसम्मति से पुजारियों का भी चयन किया गया। जिसमें पुजारी मनोहर प्रसाद दांगी को बनाया गया। साथ ही चंद्रिका प्रसाद मूर्ति निर्माण ,सजावट की सामग्री खर्च संजय कुमार, व ट्रैक्टर कुलदीप कुमार राम द्वारा सहयोग किया जायेगा। बैठक में उमेश प्रसाद दांगी, कार्तिक महतो, ओमकार कुमार महेंद्र पासवान ,कृत्यानंद महतो, जितेंद्र कुमार ,गोपाल महतो, नारायण चौधरी, अवधेश राम ,चितरंजन राम, रोहित कुमार, अरुण मिस्त्री, शुभम कुमार दांगी, सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी