मूल्य वृद्धि का कांग्रेसियों ने किया विरोध

हजारीबाग केन्द्र सरकार के द्वारा पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्यों मे अप्रत्याशित वृद्धि के खिलाफ

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 08:58 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 08:58 PM (IST)
मूल्य वृद्धि का कांग्रेसियों ने किया विरोध
मूल्य वृद्धि का कांग्रेसियों ने किया विरोध

हजारीबाग : केन्द्र सरकार के द्वारा पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्यों मे अप्रत्याशित वृद्धि के खिलाफ पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कांग्रेजनों ने एक मशाल जुलूस निकाला।मशाल जुलूस कांग्रेस कार्यालय से मुख्य मार्ग, आन्नदा चौक, छठ तालाब, मेन रोड होते हुए झंडा चौक पर सभा मे तब्दील हो गया। मशाल जुलूस का नेतृत्व कर रहे जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि सुरसा के मुंह की तरह बढता जा रहा पेट्रोलियम पदार्थो का मूल्य। अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल-डीजल के मूल्य में गिरावट के बावजूद इनके दामों में केन्द्र सरकार अप्रत्याशित वृद्धि कर रही है। कुछ राज्यों में मूल्य शतक लगा चुका है तथा कुछ राज्यों में शतक के करीब है। पर्यवेक्षक जवाहर लाल सिन्हा ने कहा कि युपीए सरकार किसानों को अनुदानित मूल्य पर किरासन तेल की आपूर्ति करती थी जिससे किसान छोटे छोटे पम्पों के द्वारा अपने खेतों की सिचाई करते थे। आज किसानों को अपना खेत पटाने के लिए डीजल का उपयोग करना पड़ रहा है जो छोटे किसानों के बजट पर भारी है। मौके पर राम लखन सिंह, शशि मोहन सिंह, मिथिलेश दुबे, लाल बिहरी सिंह, मीडिया प्रभारी निसार खान, अजय कुमार गुप्ता, बिनोद सिंह, ओमप्रकाश गोप, सुनिल अग्रवाल, सुनिल सिंह राठौर, साजिद हुसैन, राजेन्द्र सिंह, कृष्ण कुमार शर्मा, उपेन्द्र राय, राजेन्द्र सिंह, ओम प्रकाश गोप, ओम झा, रविन्द्र प्रताप सिंह, कृष्ण कुमार यादव, संजय तिवारी, गोविद राम, उदय साव, राजू चौरसिय, नसीम खान, मंसुर आलम, सलीम रजा, दिगम्बर मेहता, तारिक रजा, मो. शिबली, रोहन ठाकुर, अजित कुमार सिंह, राशिद खान, सदरूल होदा मो. रब्बानी, नरेश गुप्ता, मो. फैज अनवर, अब्दुल हसन, ज्ञानी मेहता, अर्जुन कुमार सिंह, सनोज कुमार वर्मा, विजय कुमार सिंह, सैयद अशरफ अली के अतिरिक्त कई कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी