प्रवासियों को क्वारंटाइन से किया गया विदा
संसू बरकट्ठा प्रखंड के बरकट्ठा उत्तरी पंचायत क्षेत्र अंतर्गत एक मात्र क्वारंटाइन सेंटर परियोजना
संसू, बरकट्ठा : प्रखंड के बरकट्ठा उत्तरी पंचायत क्षेत्र अंतर्गत एक मात्र क्वारंटाइन सेंटर परियोजना बालिका उच्च विद्यालय में रह रहे प्रवासियों को समय पूरा होने पर छोड़ा गया। मालूम हो कि 14 से अधिक दिनों तक 14 प्रवासी मजदूर क्वारंटाइन सेंटर में रहते आ रहे थे। जहां प्रवासियों के लिए स्थानीय मुखिया बसंत साव ने सैनिटाइजर, साबुन व अन्य बेसिक जरूरत सामग्री के अलावा नियमित रूप से पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया। गुरुवार को क्वारंटाइन अवधि पूरा होने पर चिकित्सा प्रभारी डॉ. रजनीकांत ने सभी का स्वास्थ्य जांच व थर्मल स्क्रीनिग किया। जहां सभी प्रवासी मजदूर सामान्य स्थिति में पाए गए। इसके बाद चिकित्सीय सलाह के बाद प्रवासियों को छोड़ दिया गया। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य उमेश शर्मा, विजय कुमार, मोइन अंसारी, डा. शंभु उर्फ हर्षवर्धन व अन्य शिक्षक उपस्थित थे।