प्रतिबंधित मांस की बिक्री के आरोप में महिला गिरफ्तार

कटकमसांडी गुप्त सूचना के आधार पर पेलावल पुलिस ने पेलावल में छापामारी कर प्रतिबंधित मांस

By JagranEdited By: Publish:Fri, 10 Apr 2020 06:39 PM (IST) Updated:Fri, 10 Apr 2020 06:39 PM (IST)
प्रतिबंधित मांस की बिक्री के आरोप में महिला गिरफ्तार
प्रतिबंधित मांस की बिक्री के आरोप में महिला गिरफ्तार

कटकमसांडी : गुप्त सूचना के आधार पर पेलावल पुलिस ने पेलावल में छापामारी कर प्रतिबंधित मांस बेचे जाने के आरोप मे एक महिला रूख्साना परवीण को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे भेज दिया है। जबकि इस मामले मे संलिप्त चार अन्य फरार हो गए। फरार आरोपियों में मो. मुख्तार, मो. खुर्शीद, मो. मजहर व मो. हलीम का नाम शामिल है। पेलावल पुलिस ने कटकमसांडी थाना कांड संख्या 63/2020 व भादवि के धारा 414, 201, 34, 11 व 12/13 के तहत उक्त आरोपियों पर मामला दर्ज किया है। ओपी प्रभारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों द्वारा पशुओं की चोरी कर वध किया जाता था और मांस की अवैध बिक्री जा रही थी। इस अभियान मे एएसआई राजेन्द्र प्रसाद, एएसआई अरविद कुमार, एएसआई वीरेन्द्र कुमार व पुलिस के जवान शामिल थे।

chat bot
आपका साथी