भगाने के आरोप में मामला दर्ज

विष्णुगढ़ विष्णुगढ़ के एक क्वारंटाइन सेंटर में किए गए क्वारंटाइन को भगाने की कोशिश क

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Apr 2020 08:39 PM (IST) Updated:Sat, 04 Apr 2020 06:15 AM (IST)
भगाने के आरोप में मामला दर्ज
भगाने के आरोप में मामला दर्ज

विष्णुगढ़ विष्णुगढ़ के एक क्वारंटाइन सेंटर में किए गए क्वारंटाइन को भगाने की कोशिश करने के आरोप में जगदीश यादव नाम के एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया। आरोपी गोमियां प्रखंड के तीसरी गांव का रहने वाला है।

बताते हैं बाइक से आए आरोपी क्वारंटाइन सेंटर के गेट में लगे गेट तोड़ने ने की कोशिश करने लगा। ऐसा करने से मना करने पर आरोपी क्वारंटाईन सेंटर के प्रहरी से उलझ गया। पकड़ने की कोशिश करने पर वह बाइक से भागने लगा। इसी दौरान वह बाइक से गिर कर घायल भी हो गया। आरोपी के विरूद्ध थाने में कांड संख्या 64/2020 भादवि की धारा 188, 269, 290, 511 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

chat bot
आपका साथी