बाहर से आने वाले यात्रियों पर रखी जा रही है नजर

हजारीबाग देश के 180 जिलों में लॉक डाउन की घोषणा और कोरोना का फैलाव के बाद सैक

By JagranEdited By: Publish:Mon, 23 Mar 2020 06:51 PM (IST) Updated:Mon, 23 Mar 2020 06:51 PM (IST)
बाहर से आने वाले यात्रियों पर रखी जा रही है नजर
बाहर से आने वाले यात्रियों पर रखी जा रही है नजर

हजारीबाग : देश के 180 जिलों में लॉक डाउन की घोषणा और कोरोना का फैलाव के बाद सैकड़ों मजदूर हर दिन अपने घरों को लौट रहे है। घर लौट रहे मजदूरों से वायरस का खतरा और बढ़ गया है। बाहर से आ रहे मजदूरों पर पुलिसिया नजर भी है। रविवार रात रांची से आए दारु पिपचों के 20 मजदूरों की जांच सीसीआर डीएसपी अनिता लकड़ा ने कराया। रात करीब आठ बजे भ्रमण के दौरान वन विभाग के समीप 20 मजदूरों को देखकर सीसीआर डीएसपी ने पूछताछ की और उनका अपने जवानों के माध्यम से भेजकर सदर अस्पताल में जांच कराया। सभी मजदूर दारु पिपचो और सदर प्रखंड के थे। ये लोग महाराष्ट्र के पूर्ण से आ रहे थे। करीब एक घंटा के मशक्कत के बाद मजदूरों का जांच पूर्ण हो सका और फिर उन्हें वापस भेजा गया। सीसीआर डीएसपी ने बताया कि ट्रेन से लौट रहे इन मजदूरों सैकड़ों के संपर्क में आए है। ऐसे में इन लोगों का सीधा संपर्क गांव से हो जाएगा और यह खतरनाक हो सकता है। इसलिए इन सबकी जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी