शोभायात्रा के साथ नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान शुरू

चौपारण प्रखण्ड के यवनपुर पंचायत के महाराजगंज चौक में नवनिर्मित भगवती मन्दिर व शिव मंदिर

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Feb 2020 08:14 PM (IST) Updated:Tue, 18 Feb 2020 08:14 PM (IST)
शोभायात्रा के साथ नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान शुरू
शोभायात्रा के साथ नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान शुरू

चौपारण : प्रखण्ड के यवनपुर पंचायत के महाराजगंज चौक में नवनिर्मित भगवती मन्दिर व शिव मंदिर में मां भगवती, शिव व हनुमन्त प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मंगलवार कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलश शोभायात्रा बाजे गाजे व भक्ति भाव के साथ निकाली गई। कलश शोभायात्रा में

1151 महिलाओं ने कलश उठाया। सभी श्रद्धालुओं के माथे पर विधायक उमाशंकर अकेला ने कलश रख कर कलश यात्रा की शुरुआत की। शोभायात्रा यज्ञ स्थल से बारा चौक होते हुए लेढिया नदी पहुंचा जहां यज्ञाचार्य नन्दकिशोर पांडेय, श्यामनंदन पांडेय, संतोष पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सभी कलशधारियों के कलश में जल भरवाया। पुन: चयकला से होते हुए सभी यज्ञ स्थल पहुंचे। देवी मंडप के अध्यक्ष जानकी यादव ने बताया कि कलश शोभा यात्रा, मंडप प्रवेश के साथ नौ दिवसीय यज्ञ में नगर भ्रमण 25 को तथा 26 फरवरी को प्राणप्रतिष्ठा, हवन, विसर्जन, ब्राह्मणभोज, प्रसाद वितरण तथा भंडारा के साथ यज्ञ की समाप्ति होगी। महायज्ञ के मुख्य पुजारी सपत्नी अरुण केसरी, मनू साव, पोखन साव, अशोक केसरी, दिलीप साव हैं। महायज्ञ में 18 से 25 फरवरी तक अयोध्या, यूपी के शशि प्रभा का धार्मिक प्रवचन होगा। कलश शोभायात्रा को सफल बनाने में जानकी यादव, संजय यादव, प्रकाश यादव, अशोक केशरी, रंजीत केसरी, जिला परिषद प्रतिनिधि प्रेम चौधरी सहित सभी ग्रामवासियों की अहम योगदान रहा।

chat bot
आपका साथी