फहराया गया 22 फुट का तिरंगा

हजारीबाग शहरी क्षेत्र से लगे और शिक्षित विकसित गुरहेत पंचायत में गणतंत्र दिवस पर मुखिया

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Jan 2020 09:28 PM (IST) Updated:Tue, 28 Jan 2020 06:16 AM (IST)
फहराया गया  22 फुट का तिरंगा
फहराया गया 22 फुट का तिरंगा

हजारीबाग : शहरी क्षेत्र से लगे और शिक्षित विकसित गुरहेत पंचायत में गणतंत्र दिवस पर मुखिया की अगुवाई में 15 गुणा 22 फुट का विशाल तिरंगा फहरा कर झंडे को सलामी दी। मुखिया महेश तिग्गा के अगुवाई में सैकड़ों लोगों ने तिरंगा को सलामी दी। झंडोत्तोलन का आयोजन गुरहेत क्रिकेट मैदान में किया गया था। गणतंत्र दिवस पर पंचायत स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का भी आयोजन मुखिया द्वारा कराया गया। विशाल तिरंगा के फहराने के पीछे गांव के 20 युवकों को सेना सहित अन्य बलों में देश सेवा कर रहे युवकों के प्रति समर्पण था। गुरहेत में 54 नौकरी करने वाले लोग है। मुखिया गुरहेत ने लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामना दी। वही युवकों को मां भारती का मान बढ़ाने के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने की बात कहीं।

chat bot
आपका साथी