आरएसएस कार्यकर्ताओं ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

हजारीबाग आरएसएस की जिला प्रचार टोली ने रविवार और सोमवार को नगर सहित सदर प्रखंड के

By JagranEdited By: Publish:Mon, 09 Dec 2019 09:29 PM (IST) Updated:Tue, 10 Dec 2019 06:16 AM (IST)
आरएसएस कार्यकर्ताओं ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान
आरएसएस कार्यकर्ताओं ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

हजारीबाग : आरएसएस की जिला प्रचार टोली ने रविवार और सोमवार को नगर सहित सदर प्रखंड के पांच गांवों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को शत प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया।

सदर विधानसभा के अंतर्गत आने वाले सदर प्रखंड के तीन गांव रेवार, गुरहेत, बहोरनपूर में रविवार को जिला प्रचार टोली ने मतदाता जागरुकता अभियान चलाकर लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। प्रचार टोली के ब्रजेश कुमार, प्रवीण कुमार सिंह, संतोष यादव की अगुवाई में जिला प्रचार प्रमुख अरविद राणा की टीम अभियान में शामिल थे। 10 बिदूंओं को लेकर जिला प्रचार टोली मतदाता जागरुकता अभियान चला रही है। सोमवार को को आर्या नगर, हरणगंज सीतागढ़ा तथा यह टोली सोमवार को चानो क्षेत्र में लगी थी। मतदाता जागरुकता अभियान के तहत सदस्यों ने बताया कि सदर विधानसभा के 162 बूथों में पिछले वर्ष सबसे कम मतदान हुआ था। इन बूथों को चिहित कर प्रचार टोली भी जागरुकता अभियान चला रही है। बताया कि कम मतदान करने वालों में आर्या नगर, कोपरेटिव कालोनी, हरणगंज, सुरेश कालोनी सहित अन्य मोहल्ले है। इन स्थानों पर भी प्रचार टोली मंगलवार को प्रचार अभियान चलाएंगी। अभियान में चंदन मेहता, बब्लू कुमार, रंजन कुमार, प्रेम प्रसाद राणा, सन्नी मेहता सहित अन्य शामिल थे।

chat bot
आपका साथी