विष्णुगढ़ में झाविमो का धरना 22 को

विष्णुगढ़ आगामी 22 अक्टूबर को प्रखंड मुख्यालय विष्णुगढ़ में आयोजित धरना प्रदर्शन की सफलता

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Oct 2019 09:38 PM (IST) Updated:Sun, 20 Oct 2019 06:21 AM (IST)
विष्णुगढ़ में झाविमो का धरना 22 को
विष्णुगढ़ में झाविमो का धरना 22 को

विष्णुगढ़: आगामी 22 अक्टूबर को प्रखंड मुख्यालय विष्णुगढ़ में आयोजित धरना प्रदर्शन की सफलता को लेकर झाविमो का प्रखंड के गांवों में बैठक और जनसंपर्क जारी है। पार्टी नेता चंद्रनाथ भाई पटेल ने प्रखंड के चानो और झापाटांड के बाद चिहुटिया गांव में शनिवार को बैठक कर विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चला। ग्रामीणों से धरना प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की। कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में जनसस्याओं का अंबार लगा हुआ है। जरूरतमंदों की जरूरतें पूरी नहीं हो रही है। समस्याओं से बेहाल ग्रामीणों को सुनने की फुर्सत किसी को नहीं है।हालिया समय में नदी से बालू उठाने पर रोक लगाने से हर तबके को परेशानी हो रही है।घर मकान बनाने वालों से लेकर ट्रैक्टर चालक एवं इससे जुडे मजदूरों को नुकसान हो रहा है।इसकी परवाह किसी को नहीं है। जनसंपर्क अभियान में झाविमो के जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुखिया उत्तम कुमार रूपलाल महतो, हेमलाल महतो, चुरामन महतो, परमेश्वर महतो, मोजीलाल महतो, विशुन महतो, इंद्रनाथ महतो, रामचंद्र महतो, खुशी महतो, भुनवेश्वर महतो, कैलाश महतो, डीलचंद महतो, मरखू राय, युसूफ अंसारी अलिजान राय, करीम अंसारी, अहमद अंसारी, सबीर अंसारी, मजलूम अंसारी आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी