पेंशनरों की समस्याओं का हो निदान

बरही (हजारीबाग) झारखंड राज्य पेंशनर समाज अनुमंडल शाखा बरही की बैठक बरही प

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Oct 2019 09:01 PM (IST) Updated:Sat, 12 Oct 2019 09:01 PM (IST)
पेंशनरों की समस्याओं का हो निदान
पेंशनरों की समस्याओं का हो निदान

बरही (हजारीबाग) : झारखंड राज्य पेंशनर समाज, अनुमंडल शाखा, बरही की बैठक बरही प्रखंड परिसर स्थित कार्यालय परिसर में हुई। अध्यक्षता अध्यक्ष ब्रज किशोर शर्मा एवं संचालन संगठन सचिव राजेन्द्र प्रसाद रुखरियार ने किया। बैठक में पेंशनरों की समस्याओं के निदान एवं संगठन मजबूती पर चर्चा हुई। इस बैठक में नये पेंशनर रामलखन यादव ने झारखंड राज्य पेंशनर समाज की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने पर उन्हें बरही इकाई के द्वारा बधाई दी गई। अध्यक्ष बीके शर्मा ने कहा कि उनका पेंशनर समाज पेंशनरों की समस्या के निदान को कटिबद्ध है। मौके पर आगामी 13 अक्टूबर को बालूमाथ में होने वाली झारखंड राज्य पेंशनर समाज की राज्य स्तरीय बैठक की जानकारी दी गई। वहीं सर्वसम्मति से उक्त राज्य स्तरीय बैठक में बरही का प्रतिनिधित्व के लिए ब्रजेश किशोर शर्मा, ईश्वर महतो, बालेश्वर प्रसाद, अखिलेश सिंह नाम पर सहमति बनी। उक्त चार सदस्यीय टीम राज्य स्तरीय बैठक में शामिल होंगे। बैठक में बालेश्वर प्रसाद, सुखदेव पांडेय, हरिलाल पांडेय, अब्दुल सत्तार अंसारी, रामलखन यादव, ईश्वर महतो, अर्जुन प्रसाद, श्रीराम प्रसाद, अखिलेश सिंह, बजरंग शर्मा, चेतलाल गोप, भगीरथ पांडेय,कपिलदेव सिंह, सहदेव सिंह, सदानंद शर्मा, बद्रीनाथ पांडेय, मुरली मनोहर प्रसाद, राजेन्द्र प्रसाद रुखरियर, श्यामसुंदर प्रसाद, नरेंद्र प्रसाद, कृष्णा कुमार, देवकी गोप आदि मौजूद रहे। 

chat bot
आपका साथी