भू-जल और सतही जल योजना की होगी गणना

हजारीबाग लघु सिचाई विभाग की ओर से दारु प्रखंड में छठी लघु सिचाई गणना कार्य हेतु प्रि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 14 Sep 2019 08:27 PM (IST) Updated:Sat, 14 Sep 2019 08:27 PM (IST)
भू-जल और सतही जल योजना की होगी गणना
भू-जल और सतही जल योजना की होगी गणना

हजारीबाग : लघु सिचाई विभाग की ओर से दारु प्रखंड में छठी लघु सिचाई गणना कार्य हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रखंड मुख्यालय दारू में आयोजित कार्यक्रम में लघु सिचाई विभाग हजारीबाग के सहायक अभियंता कमलनाथ ओझा ने प्रशिक्षण देते हुए बताया कि इस गणना में गांववार सिचाई के लिए उपलब्ध विभिन्न प्रकार के भू-जल और सतही जल योजना की गणना की जाएगी। गणना कार्य के नोडल पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी राम रतन कुमार वर्णवाल ने बताया कि समय-समय पर विभिन्न प्रकार के गणना कार्य किए जाते हैं। लघु सिचाई गणना कार्य भी उनमें से एक है जिसका उद्देश्य सिचाई के साधन की उपलब्धता और उसकी उपयोगिता को आंकना है ताकि आवश्यकता अनुसार भविष्य में सिचाई के साधन को और बेहतर किया जा सके। सिचाई के किस साधन से खरीफ,रबी, बारहमासी आदि फसलों को उपजाने में कारगर हो रहा है उसे भी इस गणना में शामिल किया गया है। गणना कार्य के लिए प्रखंड स्तरीय नोडल पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी द्वारा पंचायत वार पर्यवेक्षकोंध्प्रगणकों की नियुक्ति की गई है। शनिवार को आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी दारू के साथ प्रगणक के कार्य हेतु नामित राजस्व उपनिरीक्षक शंकर गौड़, ग्राम सेवक गंगा सागर, नुतन कुमारी, पंचायत सेवक बैकुंठ दुबे, जगन्नाथ यादव, ग्राम रोजगार सेवक राजीव कुमार, बालेश्वर प्रसाद, अनीता कुमारी आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी