भाजपा में कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ : विधायक

इचाक भारतीय जनता पार्टी का अलग-अलग दोनों मंडलों में बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं का कार्यश

By JagranEdited By: Publish:Wed, 11 Sep 2019 08:28 PM (IST) Updated:Wed, 11 Sep 2019 08:28 PM (IST)
भाजपा में कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ : विधायक
भाजपा में कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ : विधायक

इचाक : भारतीय जनता पार्टी का अलग-अलग दोनों मंडलों में बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं का कार्यशाला संपन्न हुआ। पूर्वी मंडल का कार्यशाला पंचायत भवन दरिया जबकि पश्चिमी मंडल का लक्ष्मीनारायण बड़ा अखाड़ा में किया गया। अध्यक्षता पूर्वी में जयनंदन मेहता, जबकि पश्चमी सच्चिदानंद अग्रवाल ने किया। जबकि संचालन राजकुमार राम और निरंजन कुमार ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बतौर अतिथि बोकारो विधायक विरंची नारायण, झारखंड राज्य आवास बोर्ड के अध्यक्ष सह बरकट्ठा विधायक जानकी प्रसाद यादव और पूर्व विधायक अमित कुमार यादव व प्रभारी सुनील मेहता उर्फ शिव प्रसाद शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी सह बोकारो विधायक नारायण ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी रीढ़ हैं। देश की मोदी सरकार में महिलाओं, किसानों और गरीबों का ख्याल रखा गया है। इसलिए सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं। वही विधायक जानकी यादव और पूर्व विधायक अमित कुमार यादव ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है। इस बार 65 पार करना है। बैठक में विधायक प्रतिनिधि आशीष मेहता, रणजीत मेहता, बीस सूत्री अध्यक्ष गौतम नारायण सिंह, उप प्रमुख चंद्रदेव मेहता, सरिता सिन्हा, राजकुमार राम, आरके मेहता, सत्यनारायण सिंह, नंदू मेहता, अनिल मेहता, जिला बीस सूत्री सदस्य बालेश्वर राम, मुखिया निर्मल कुमार, सुनील कुमार तलवार, अंजू यादव, शंकर सोनी, सुजीत कुमार मेहता, रजनी शर्मा, राजेश कपरदार, दीपक गिरी समेत कई लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी