आजसू छात्र संघ ने निर्मल महतो को दी श्रद्धांजलि, निकाला न्याय मार्च

संस हजारीबाग छात्र आजसू ने रविवार को निर्मल महतो पार्क में पूर्व सांसद दिवंगत निर्मल महतो

By JagranEdited By: Publish:Sun, 08 Aug 2021 09:08 PM (IST) Updated:Sun, 08 Aug 2021 09:08 PM (IST)
आजसू छात्र संघ ने निर्मल महतो को दी श्रद्धांजलि, निकाला न्याय मार्च
आजसू छात्र संघ ने निर्मल महतो को दी श्रद्धांजलि, निकाला न्याय मार्च

संस, हजारीबाग : छात्र आजसू ने रविवार को निर्मल महतो पार्क में पूर्व सांसद दिवंगत निर्मल महतो की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। विभावि इकाई के सचिव देवकांत पांडे व जिला प्रभारी उदय मेहता के नेतृत्व में निर्मल महतो पार्क निर्मल महतो के प्रतिमा पर पुष्प माला चढ़ाया। मौके पर छात्र इकाई ने ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण के मांगों को लेकर पर न्याय मार्च निकाला। उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी सामाजिक न्याय के लिए प्रतिबद्ध है। सामाजिक न्याय को लेकर न्याय मार्च किया जा रहा है। इसके अलाव बरही, बड़कागांव सहित अन्य प्रखंडों में भी निर्मल महतो को याद किया गया। मौके पर वरीय उपाध्यक्ष अमित राजा, नीतीश कुमार, सचिव अर्चना कुमारी, तरन्नुम प्रवीण , देवकांत पांडे , सूरज कुशवाहा , इचाक प्रखंड अध्यक्ष अभिषेक मेहता , उपाध्यक्ष गौतम कुमार , छात्र नेता रवि पांडे, विनीता कुमारी , संगम कुमारी, सिकंदर मंडल, सुनील कुमार, बबलू राज , हेमलाल कुमार , अमित यादव , विकास प्रसाद, महेंद्र, रोशन आदि कई लोग उपस्थित थे। पेज चार - शहीद निर्मल महतो से प्ररेणा लें युवा : नीलकंठ

: झामुमो जिला समिति द्वारा झारखंड अलग राज्य आंदोलन के अग्रणी योद्धा शहीद निर्मल महतो का 34 वां शहादत दिवस जिला सचिव नीलकंठ महतो के नेतृत्व में मनाया गया। इस अवसर पर निर्मल महतो पार्क स्थित शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया और माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में जिला सचिव नीलकंठ महतो ने कहा कि शहीद निर्मल महतो जैसे वीर शहीदों ने झारखंड कि पावन धरती को अपने खून से सींचा है.। उनकी बदौलत हमे झारखंड अलग राज्य मिला है । बहुत की कम उम्र में उन्होंने झारखंड अलग राज्य आंदोलन को एक नई दिशा प्रदान किया। आज राज्य के युवाओं को उनके आंदोलन से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में केंद्रीय सदस्य दिलीप वर्मा, कोषाध्यक्ष नईम रही, प्रवक्ता नंदू प्रसाद, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष रुचि कुजूर, कमाल कुरैशी, रोजर नाईट, अनूप लकड़ा. नगर अध्यक्ष इफ्तेखार अहमद(टिकू) सचिव मनोज मोदी, उपाध्यक्ष अनवर हुसैन, वसीम अकरम, निसार अहमद, खलील अंसारी, सरजू मेहता, बबलू पासवान समेत दर्जनों लोग शामिल हुए। .

chat bot
आपका साथी