ं विद्यार्थियों ने भेंट किया गुरुओं को अंग वस्त्र

संवाद सहयोगी हजारीबाग गुरु पूर्णिमा पर विद्या मंदिर कुम्हार टोली में महर्षि वेद व्यास जंयती

By JagranEdited By: Publish:Tue, 16 Jul 2019 09:17 PM (IST) Updated:Tue, 16 Jul 2019 09:17 PM (IST)
ं विद्यार्थियों ने भेंट किया गुरुओं को अंग वस्त्र
ं विद्यार्थियों ने भेंट किया गुरुओं को अंग वस्त्र

संवाद सहयोगी, हजारीबाग : गुरु पूर्णिमा पर विद्या मंदिर कुम्हार टोली में महर्षि वेद व्यास जंयती सह गुरु पूजन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विद्यार्थियों की ओर से गुरुओं को अंग वस्त्र भेंट किया गया। मौके पर प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने गुरु के महत्ता पर प्रकाश डाला। गोविद से तुलना करते हुए गुरु को उनसे भी उपर बताया। मौके पर बहन अंजली, दीपिका कुमारी, अनु, मुस्कान ने मनमोहक नृत्य गुरु के सम्मान में पेश किया। गुरु वंदना से कार्यक्रम प्रारंभ हुआ इस दौरान अतिथियों ने मां भारती, महर्षि वेद व्यास और मां सरस्वती के तस्वीर पर माल्र्यापण किया गया। वेद व्यास के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके रचना महाभारत सहित अन्य के के बारे में बताया। मौके पर शिक्षक कविता सिंह, किशोर प्रसाद, सुषमा कुमारी, सुधा राय, सुनील दांगी, शाश्वत सहाय सहित कई लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी