रंगोली बना बताई मतदान की महत्ता

हजारीबाग निर्वाचन से संबंधित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत होली थीम पर रंगोली प्रतियोगिता

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Mar 2019 07:14 PM (IST) Updated:Tue, 19 Mar 2019 07:14 PM (IST)
रंगोली बना बताई मतदान की महत्ता
रंगोली बना बताई मतदान की महत्ता

हजारीबाग : निर्वाचन से संबंधित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत होली थीम पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसको लेकर जिले के इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय, हजारीबाग में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। स्कूली छात्राओं ने हाथों में रंगोली और पेंट से मतदान अवश्य करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी, स्वीप कोषांग लुदी कुमारी एवं सुचिता किरण भगत मौजूद थी। इस रंगोली प्रतियोगिता में मतदाता जागरूकता से संबंधित विभिन्न आकृति के माध्यम से लोगो को अपना मत प्रयोग करने की अपील की गई। सभी प्रखंडों में निर्वाचन से संबंधित निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसी के तहत ईवीएम एवं वीवीपैट से संबंधित जानकारियां लोगों को दी गई। गैस एजेंसियों में सभी गैस सिलेंडर पर अपना मत प्रयोग से संबंधित स्टीकर लगाकर लोगो को मतदान के प्रति जागरूक किया गया।

chat bot
आपका साथी