करियातपुर में आतंकी हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

बरही : जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुई आतंकी घटना का विरोध चहुंओर जारी है। बरही के

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Feb 2019 07:25 PM (IST) Updated:Mon, 18 Feb 2019 07:25 PM (IST)
करियातपुर में आतंकी हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
करियातपुर में आतंकी हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

बरही : जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुई आतंकी घटना का विरोध चहुंओर जारी है। बरही के करियातपुर में ग्रामीणों ने पूरे आक्रोश के साथ पैदल मार्च निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने पाकिस्तान का पुतला भी करियातपुर चौक पर फूंका। वहीं आतंकवाद, पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार नारे लगाए गए। कार्यक्रम में ज्यादातर युवा वर्ग के लोग शामिल थे। वहीं शहीदों के प्रति दो मिनट मौन रख शोक व्यक्त कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में संतोष केशरी, संजय केशरी, संदीप केशरी, सचिन केशरी, शुभम केशरी, पवन केशरी, नरेश केशरी, दीपक केशरी, दीपक शर्मा, रोहित केशरी, सूरज केशरी, धनेश्वर प्रसाद केशरी, जितेंद्र गिरी, अनुज केशरी, मोनू केशरी, नितेश केशरी, अनिल केशरी, बिट्टू केशरी, अनीश सोनी, शशि सोनी आदि भारी संख्या में युवक शामिल थे।

chat bot
आपका साथी